Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'लोग ऐसी लड़कियों से शादी...' Rajat Dalal ने उड़ाया Eisha Singh का मजाक, यूजर्स बोले - 'बहन कहता था'

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 01:37 PM (IST)

    बिग बॉस 18 (Bigg boss 18) के सेकेंड रनर अप रहे रजत दलाल बीते दिनों एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर गेस्ट के तौर पर आए थे। इस दौरान उन्होंने कई कंटेस्टेंट क ...और पढ़ें

    रजत और ईशा सिंह बिग बॉस (Photo: Instagram)
    रजत और ईशा सिंह बिग बॉस (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 19 जनवरी को हुआ था बिग बॉस का फिनाले
    2. रजत दलाल ने ईशा सिंह पर किया कमेंट
    3. लोगों ने रजत को सुनाई खरीखोटी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss Season 18) के विनर रहे। इसी के साथ विवियन डिसेना (Vivivan Dsena) फर्स्ट और रजत दलाल (Rajat Dalal) सेकेंड रनर अप रहे। रजत दलाल को उनके दोस्त एल्विश यादव काफी सपोर्ट कर रहे थे।

    रजत दलाल ने कई साथियों पर किया कमेंट

    हालांकि रजत शो जीत नहीं पाए। अब बिग बॉस 18 के दूसरे रनर-अप एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। रजत ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर ईशा सिंह को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी की है जिसको लेकर विवाद हो रहा है। एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर रजत ने करणवीर मेहरा की जीत, ईशा सिंह और अन्य कंटेस्टेंट पर खुलकर अपनी राय रखी।

    यह भी पढ़ें: 'तुम मुझे जहर लगती हो...'Karanveer Mehra ने शेयर की Chum Darang के साथ तस्वीरें, फैंस बोले- 'यही देखना था'

    बिना सपोर्ट के विनर बने करणवीर मेहरा?

    एल्विश यादव रजत से सवाल पूछते हैं,“विवियन को मुनव्वर फारुकी, एमसी स्टेन और अन्य क्रिएटर्स सपोर्ट कर रहे थे। मैं अपनी टीम और कई अन्य लोगों के साथ तुम्हारा सपोर्ट कर रहा था। लेकिन करण वीर मेहरा को कोई भी सपोर्ट नहीं कर रहा था फिर वो कैसे जीत गया?”

    View this post on Instagram

    A post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)

    ईशा सिंह पर क्या बोल गए रजत दलाल

    इसके जवाब में रजत कहते हैं कि करणवीर मेहरा को सॉफ्टवेयर सपोर्ट कर रहा था। इसी बातचीत के दौरान एल्विश यादव ने बिग बॉस 18 के कुछ को-कंटेस्टेंट की तस्वीरें भी रजत को दिखाईं, जिस पर रजत दलाल ने अपनी रिएक्ट किया। जब ईशा सिंह की तस्वीर उन्हें दिखाई गई तो रजत ने कहा, “भाई, लोग ऐसी लड़कियों से शादी इसलिए करते हैं, ताकि नौकरानी की जरूरत न पड़े। बर्तन बढ़िया मांज देगी।

    खबरें और भी

    बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को हुआ था। शो के अन्य प्रतियोगी में अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह थे।

    लोगों ने कसा रजत पर तंज

    इस वीडियो को में रजत की बात सुनकर लोगों का पारा चढ़ गया और वो रजत को खरीखोटी सुनाने लगे। एक यूजर ने लिखा-और लोग इन्हें विनर बनाना चाह रहे थे। एक अन्य ने कहा- छी, और ये उसे बहन कहता है। तीसरे ने लिखा- घटिया सोच और घटिया कॉमेंट। वहीं बहुत सारे लोगों ने लिखा- अच्छा हुआ ये विनर नहीं बना।

    यह भी पढ़ें: 'लोगों को उल्लू बनाते हैं...' Karan Veer Mehra की जीत पर एक्स कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने उठाए सवाल