Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Bos 18: 'लात से मारना पड़ेगा...' Rajat Dalal और शिल्पा शिरोडकर के बीच हुई नोंकझोंक, रेस से हुईं बाहर?

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 04:50 PM (IST)

    Bigg Boss 18 Nominations बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के बीच टाइम गॉड बनने को लेकर जंग जारी है। कभी विवियन करणवीर मेहरा को टारगेट करते हैं तो कभी रजत ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 में रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर
    बिग बॉस 18 में रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 ने बढ़ाया पार
    2. रेस से बाहर हुईं शिल्पा शिरोडकर?
    3. रजत दलाल ने निकाली दुश्मनी

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस 18 (Big Boss 18) अपने हर बीतते हफ्ते के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। हर एक कंटेस्टेंट अपनी दावेदारी पेश करने में लगा हुआ है। सभी को अपनी सीट मजबूत करनी है। शो के कंटेस्टेंट के बीच लगातार झगड़ा हो रहा है जिसकी वजह से इसे टीवी का विवादित शो कहा जाता है।

    बिग बॉस ने क्या दिया नया टास्क

    अब मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें बिग बॉस नए टाइम गॉड के लिए टास्क अनाउंस करते नजर आए। बिग बॉस एक्स टाइम गॉड रजत दलाल, विवियन डिसेना और दिग्विजय राठी से पूछते हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट टाइम गॉड बनने की रेस से बाहर होना चाहिए ताकि वो नए टाइम गॉड के लिए कम्पीट ना कर सके। इस टास्क में उस कंटेस्टेंट को पैर से उसका मिनिएचर तोड़ना होता है जिसे वो टाइम गॉड के तौर पर नहीं देखना चाहता है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: 'मैं क्यों डरूं,' Salman Khan ने 26 साल पुराने पुलिस स्टेशन के वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट

    इस दौरान रजत दलाल शिल्पा का मिनिएचर तोड़ते हैं। रजत शिल्पा के मिनिएचर पर पैर रखते हुए कहते हैं, शिल्पा जी, लात से ही मारना पड़ेगा। इस पर शिल्पा कहती हैं कि आप शब्दों से तो मार ही देते हो, लात से भी मार दो।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    विवियन ने रजत पर निकाला गुस्सा

    वहीं रजत की तरह विवियन डीसेना करणवीर मेहरा का मिनिएचर तोड़ते हैं। इस पर करण कहते हैं ये पर्सनल अटैक है। मुझे लगता है ये टाइम गॉड बनने के अभी भी काबिल हुए हैं। इसके बाद करणवीर विवियन पर तंज कसते हुए कहते हैं कि इसे दो बार लगे हैं टाइम गॉड बनने में।

    खबरें और भी

    प्रोमो को ऑनलाइन शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, “इस बार एक्स टाइम गॉड्स तय करेंगे, देखिए कौन टाइम गॉड बनने की रेस से बाहर होंगे।" रजत दलाल पूरे बिग बॉस 18 सीजन भर गलत वजहों की वजह से चर्चा में हैं।

    इन कनटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

    वहीं घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। इसमें अविनाश मिश्रा,तजिंदर सिंह बग्गा, सारा अरफीन खान, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, विवियन डीसेना और श्रुतिका अर्जुन का नाम शामिल है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Nominations: यादों के कमरे में तैयार हुई नॉमिनेशन की गाड़ी, 7 कंटेस्टेंट्स में से कौन होगा बेघर?