विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivian Dsena पर राशन-पानी लेकर चढ़ गए Salman Khan, काम्या पंजाबी को भी नहीं आया तरस, बोलीं- तुम्हारी पत्नी को...

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sat, 04 Jan 2025 10:42 AM (IST)

बिग बॉस 18 के घर में पिछले दिनों हमने देखा कैसे महीनों बाद अपने घरवालों को देख कंटेस्टेंट की आंखें ...और पढ़ें

वीकेंड का वार में निशाने पर आए विवियन डीसेना (Photo Credit- Youtube)
वीकेंड का वार में निशाने पर आए विवियन डीसेना (Photo Credit- Youtube)

HighLights

  1. फिनाले के काफी करीब बिग बॉस 18
  2. वीकेंड का वार में निशाने पर आए विवियन डीसेना
  3. लाडले को गेम पर फोकस करने की मिली सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 18' के फिनाले में अब बस दो हफ्ते के समय रह गया है। ऐसे में फैमिली वीक में कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने आकर उनको गेम में अपनी पकड़ मजबूत करने की सलाह दी। फिलहाल फैमिली वीक खत्म हो गया है और घरवालों ने दोबारा गेम की रेस में वापसी कर ली है।

इस बीच वीकेंड का वार एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें स्टेज पर सलमान खान के साथ टीवी एक्ट्रेस  काम्या पंजाबी नजर आ रही हैं। दोनों ने मिलकर विवियन को उनके गेम के लिए खूब फटकारा है और उन्हें आईना दिखाने की कोशिश की है।

विवियन को नींद से जगाने पहूंची काम्या पंजाबी

बिग बॉस 18 वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि काम्या और सलमान दोनों मिलकर लाडले को गहरी नींद से जगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विवियन को गेम के लिए लताड़ा। काम्या विवियन से कहती हैं, 'क्या किया विवियन?

Photo Credit- Youtube

आपको इतने साल से बुलाया जा रहा था नहीं आए, इस साल भी नहीं आते। आप फुस्स, ठंडे पड़ चुके हो। मैं आपसे बहुत खफा हूं। इसके बाद सलमान खान कहते हैं, ‘होम ग्राउंड पर खेल रहे हो और अब आप होम ग्राउंड पर हार रहे हो। फिर क्या फायदा है?'

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Elimination: सच हो गई Chum Darang की मम्मी की भविष्यवाणी, Rajat Dalal की सबसे करीबी हुई एलिमिनेट

शो को लीड करने में हो गए नाकाम

प्रोमो में काम्या विवियन से कहती हैं, ‘कलर्स के शो में आपने लीड किया। बिग बॉस के घर में लीडर नहीं बन पाए?’ सलमान कहते हैं, ‘विवियन का ध्यान सिर्फ अपनी आवाज और लुक्स पर है। ये कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं, असली विवियन नहीं हैं। ऐसा होना चाहिए था, वैसा होना चाहिए था, यहां गेम खत्म हो जाएगा।’

Photo Credit- Youtube

दोनों ही ‘लाडले’ को बताते हैं कि अगर विवियन अविनाश की बात नहीं सुनता तो योगदान बेहतर होता। ये अच्छा लगा तुम्हें सुनके?' बता दें कि काम्या पंजाबी ने विवियन डीसेना के साथ टीवी शो 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में काम किया था।

Photo Credit- Instagram

लाडले को वॉर्न करते जिताने की कोशिश?

एक तरह से विवियन को शो जिताने के लिए मेकर्स की नई कोशिश दिखती है। पिछली कुछ बार से देखा जा सकता है कि विवियन को बार बार गेम बेहतर बनाने की सलाह दी जाती है। जहां बाकी कंटेस्टेंट को बिगड़ते गेम के बाद उन्हें बेघर होते देखा जाता है वहीं विवियन को अपनी स्ट्रैटजी सुधारने के कई मौके दिए जा रहे हैं। जिसे देखते हुए सोशल मीडिया पर लोग ये बातें भी कर रहे हैं कि मेकर्स का ज्यादा फोकस डीसेना को गेम जिताने पर है इसीलिए वो उन्हें गेम को लेकर चौकन्ना कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Eisha Singh से अफेयर की चर्चा के बीच Shalin Bhanot की एक्स वाइफ का बड़ा बयान, कहा- काश मुझे पहले पता होता