Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: सलमान ने बता दिया Eisha Singh के ब्वॉयफ्रेंड का नाम! शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 11:16 AM (IST)

    बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के कुछ कंटेस्टेंट्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। इनमें से एक नाम ईशा सिंह (Eisha Singh) का भी है। बीबी हाउस में एक्ट्रेस का नाम ...और पढ़ें

    सलमान खान ने ईशा सिंह के ब्वॉयफ्रेंड का इशारों-इशारों में बताया नाम (Photo Credit- Instagram)
    सलमान खान ने ईशा सिंह के ब्वॉयफ्रेंड का इशारों-इशारों में बताया नाम (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सलमान खान ने खोली ईशा के रिश्ते की पोल
    2. घर से बाहर किसी को डेट कर रही हैं ईशा सिंह
    3. खतरों के खिलाड़ी कंटेस्टेंट के साथ जुड़ा ईशा का नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 फिनाले के करीब जरूर पहुंच चुका है, लेकिन घरवालों के रिश्तों का समीकरण अब भी बदलने का नाम नहीं ले रहा है। अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह (Eisha Singh) की दोस्ती पर सबसे ज्यादा सवाल उठते हैं। दोनों एक-दूसरे को दोस्त बताते हैं, लेकिन कई बार अविनाश अनजाने में अपनी फीलिंग्स बता चुके हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में ईशा की लव लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा होने वाला है।

    टीवी के विवादित शो बिग बॉस के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि चुम दरांग ने टाइम गॉड बनने के बाद चाहत पांडे को सुरक्षित कर लिया। आज के एपिसोड के लिए मेकर्स ने बिग बॉस लवर्स की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। दरअसल, एपिसोड के लास्ट में दिखाया गया कि रविवार के एपिसोड में ईशा कटघरे में होगी और सलमान उनके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात करते नजर आएंगे।

    सलमान ने पूछा ईशा सिंह से ऐसा सवाल

    सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों और दर्शकों को इशारों-इशारों में बता दिया कि ईशा सिंह का दिल अविनाश नहीं, बल्कि घर के बाहर ही किसी के लिए धड़क चुका है। सोशल मीडिया पर सलमान-ईशा की बातचीत का प्रोमो खूब वायरल हो रहा है। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: रोते हुए सारा ने की एक्शन लेने की मांग, इस कंटेस्टेंट पर लगाया धक्का-मुक्की करने का आरोप

    भाईजान ने ईशा से कहा, ईशा आपने शिल्पा को बताया था कि घर से बाहर आपका कोई ब्वॉयफ्रेंड है। ईशा ने इस बात से मना कर दिया। इसके बाद सलमान ने आगे कहा, ब्वॉयफ्रेंड नहीं होगा शायद कोई काफी करीबी दोस्त होगा। शायद मैं उनको अच्छे से जानता हो। स्वभाव के बड़े ही शांत होंगे, बहुत शालीन होंगे। जब आप शो में आई थीं तो लास्ट कॉल किसका आया था।

    खबरें और भी

    सलमान की बात सुनकर शर्मा गईं ईशा

    बिग बॉस के होस्ट सलमान की बात सुनकर अविनाश मिश्रा समेत घर के अन्य सदस्य हैरान नजर आए, लेकिन ईशा कटघरे में खड़े होकर शर्माते हुए नजर आईं। ईशा के ऐसे रिएक्शन ने ब्वॉयफ्रेंड की अटकलों को और ज्यादा बढ़ा दिया है। 

    किसे डेट कर रही हैं ईशा?

    सलमान ने शालीन के नाम से उन्हें चिढ़ाया। इसके बाद से ही, सोशल मीडिया यूजर्स दोनों का नाम साथ जोड़कर देखने लगे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आए शालीन भनोट (Sahlin Bhanot) को डेट कर रही हैं। शालीन और ईशा ने बेकाबू शो में एक साथ काम किया है। जब शालीन खतरों के खिलाड़ी शो के लिए गए थे, उस समय एक्ट्रेस उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने भी गई थीं।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: खत्म हो जाएगा Avinash Mishra और ईशा सिंह का प्यार? इस शख्स ने किया आग में घी का काम