Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: सलमान खान ने एलिस कौशिक के सामने खोला ब्वॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों का सच, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 03:40 PM (IST)

    Bigg Boss 18 के मंच पर सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट्स का आईना बनकर उनकी मदद करते हैं। अपकमिंग वीकेंड का वार में अभिनेता एलिस कौशिक के सामने से व ...और पढ़ें

    ब्वॉयफ्रेंड का सच जानकर फूट-फूटकर रोईं एलिस कौशिक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ब्वॉयफ्रेंड का सच जानकर फूट-फूटकर रोईं एलिस कौशिक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कंवर ने एलिस से शादी से किया इनकार
    2. एलिस को डेट कर रहे हैं कंवर ढिल्लों
    3. पंड्या स्टोर के सेट पर मिले थे कंवर-एलिस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एलिस कौशिक (Alice Kaushik) काफी समय से पंड्या स्टोर स्टार कंवर ढिल्लों को डेट कर रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को भी अनाउंस कर दिया है और बिग बॉस के घर में कई बार एलिस अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात करती हुई नजर आती हैं।

    एक एपिसोड में एलिस कौशिक ने बताया था कि कंवर ढिल्लों ने जब उन्हें प्रपोज किया था तब साफ कहा था कि वह उनसे शादी करने के इंटेंशन से प्रपोज कर रहे हैं। यही बात उन्हें कंवर में अच्छी लगी थी। मगर एलिस के इस बयान के ठीक बाद कंवर ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस को झुठला दिया। एक्टर ने कहा कि उन्होंने एलिस को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था, बल्कि कहा था कि उनसे शादी की जा सकती है। 

    सलमान ने बताया कंवर का सच

    बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार में अब सलमान खान एलिस कौशिक के सामने कंवर ढिल्लों का सच बाहर लाएंगे। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने साफ-साफ बता दिया है कि कंवर ने इंटरव्यू में क्या कहा है। सलमान ने एलिस से कहा, "करण को आपने बताया कि बाहर किसी ने आपको शादी के लिए प्रपोज किया लेकिन जिसकी आप बात कर रही हैं वो बाहर कुछ अलग ही इंटरव्यूज दे रहा है।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: 'बाहर आप परिवार जोड़ नहीं पाए', Salman Khan ने करणवीर मेहरा को मारा ताना

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    सलमान खान की इस बात का एलिस कौशिक को जरा भी भरोसा नहीं हुआ। तब भाईजान ने कंवर के बयान का बयान बताते हुए कहा, "मैंने (कंवर) किसी को कोई प्रपोज नहीं किया है। मैंने यह नहीं बोला। ऐसी कोई चीज नहीं हुई है।" होस्ट की ये बात सुनकर एलिस अपने आंसू नहीं रोक पाती हैं। वह फूट-फूटकर रोने लगती हैं। 

    कंवर से जवाब चाहती हैं एलिस

    बाद में एलिस कौशिक ने सारा अरफीन खान के साथ अपने दिल का हाल बताया। उन्होंने कंवर के बारे में कहा, "उसने मुझे ऐसे अप्रोच किया था कि उसे मेरे साथ सेटल होना है। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। जब से सर ने बोला है, मैं पूरी ब्लैंक हो गई हूं।" एलिस ने कहा कि उन्हें सच जानना है। वो ऐसे इस चीज को नहीं जाने दे सकती हैं क्योंकि दुनिया उन्हें झूठी कहेगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    मालूम हो कि एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों पंड्या स्टोर शो में एक साथ नजर आए थे। शो के सेट पर ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी, तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा का इस कंटेस्टेंट संग भिड़ गया है टांका? Nyra Banerji ने दिया चौंकाने वाला बयान