Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: 'बुरे लोगों के शो में जाकर', Salman Khan के शो के बारे में क्या बोल गए अनिरुद्धाचार्य जी महाराज

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 04:51 PM (IST)

    बिग बॉस 18 का प्रीमियर बेहद ही शानदार तरीके से हुआ था। सलमान खान ने कुछ कंटेस्टेंट का पास्ट कुरेद-कुरेद कर निकाला। बिग बॉस 18 के प्रीमियर पर श्री अनिर ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 के लिए ट्रोल करने वालों को श्री अनिरुद्धाचार्य जी ने दिया जवाब/ फोटो- Instagram
    बिग बॉस 18 के लिए ट्रोल करने वालों को श्री अनिरुद्धाचार्य जी ने दिया जवाब/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को किया गया ट्रोल
    2. बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने पर हुए थे ट्रोल
    3. अब महाराज जी ने की सबकी बोलती बंद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 18 का आगाज 6 अक्टूबर को हुआ था। कलर्स के विवादित शो में इस बार टोटल 18 कंटेस्टेंट आए हैं, जिनमें से पहले ही दो फाइनलिस्ट बन चुके हैं। प्रीमियर पर सलमान खान (Salman Khan) और 18 कंटेस्टेंट के अलावा एक और शख्स थे, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। वह थे श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज।

    जब उनका प्रोमो सामने आया था, तो सभी को लगा था कि वह बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में जाएंगे, लेकिन प्रीमियर पर ये क्लियर हो गया कि वह शो में सिर्फ बतौर मेहमान कंटेस्टेंट को अपना आशीर्वाद देने के लिए आए थे।

    हालांकि, चंद घंटों के लिए इस विवादित शो का हिस्सा बनने के लिए भी महाराज जी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसका जवाब अब उन्होंने दिया है।

    किस वजह से ट्रोल हुए श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज?

    कुछ महीनों पहले मीडिया से बातचीत में जब महाराज जी से बिग बॉस 18 में आने को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था कि उनकी तरफ से ऑफर मिला था हमें, लेकिन मैं उसके लिए तैयार नहीं हूं। वहां का माहौल मेरे माहौल से मैच नहीं करता, तो जहां मेरे व्यवहार का माहौल मिलेगा आध्यात्मिक, धार्मिक और भक्तिमय तो विचार कर सकते हैं, लेकिन अभी कोई विचार नहीं है जाने का।

    यह भी पढ़ें: अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने Salman Khan को दी भगवद गीता, Bigg Boss 18 से वायरल हुई ये फोटो

    अपने इस बयान के बाद जब वह कुछ समय पहले बिग बॉस के सेट पर नजर आए थे, तो कुछ यूजर्स ने उन्हें यही सब बातें याद दिलाते हुए काफी ट्रोल किया। जिसका जवाब अब महाराज जी ने दिया है और साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सलमान खान को उन्होंने 'गीता' क्यों दी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyansh Tripathi (@priyanshxedits)

    क्या सलमान खान को पसंद आएगी महाराज जी की ये बात?

    सोशल मीडिया पर श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान के शो में जाने को लेकर सफाई दे रहे हैं। महाराज जी ने कहा, "कुछ लोग ये भ्रांति फैला रहे हैं कि मैं बिग बॉस में गया। जो वहां जाता है, वो तीन महीने के लिए घर के अंदर चला जाता है और मैं तो आपको कथा सुना रहा हूं। जब मैंने उन्हें ये मना कर दिया कि मैं बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनूंगा, तो कलर्स वालों की टीम ने मुझसे कहा कि जो 18 लोगों घर में जा रहे हैं आप उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आ जाइए। तो आप बताइए मेरा अतिथि बनकर जाना शो में सही था या गलत। मैं वहां अतिथि बनकर भी क्यों गया, उसके पीछे की वजह ये है कि एक संत को अच्छी ही जगहों पर जाना चाहिए, या फिर बुरी जगह जाकर भी बुरे लोगों को अच्छी राह पर लाना चाहिए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyansh Tripathi (@priyanshxedits)

    सलमान खान को 'श्रीमद्भगवद्गीता' देने के पीछे की बताई वजह

    महाराज एक इंटरव्यू में सलमान खान (Salman Khan) को भगवद्गीता देने की वजह का भी स्पष्टीकरण देते हुए कह रहे हैं, "बिग बॉस के शो से सारी यूथ जुड़ी हुई है। यदि में वहां गया और मैंने उन्हें भगवद्गीता दी, तो आखिर प्रचार तो गीता का हुआ ना।

    मेरे जाने से अगर पहली बार बिग बॉस की टीम ने ये कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर पहली बार राधे-राधे बोलकर एंट्री ली है, मेरे जाने से अगर वहां पूरा माहौल भक्तिभाव से भर जाए, तो क्या मेरा वहां जाना क्या गलत है? आपको बता दें कि इससे पहले श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज कलर्स के शो लाफ्टर शेफ का भी हिस्सा बने थे।

    यह भी पढ़ें: Laughter Chefs के बाद अब Bigg Boss 18 में दिखेंगे श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज? सलमान खान के शो का मिला ऑफर