Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: धोखेबाज निकली Shrutika Arjun? टाइम गॉड बनते ही दोस्त Chum Darang की दी बलि

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 04:22 PM (IST)

    बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में हर रोज ड्रामा क्रिएट होता रहता है। इस बार घर में श्रुतिका को टाइम गॉड बनने का मौका मिला और आते ही उन्होंने बवाल मचा द ...और पढ़ें

    टाइम गॉड बनी श्रुतिका ने मचाया बवाल
    टाइम गॉड बनी श्रुतिका ने मचाया बवाल

    HighLights

    1. 6 अक्टूबर को शुरू हुआ था बिग बॉस
    2. श्रुतिका बनीं घर की नई टाइम गॉड
    3. कंटेस्टेंट ने निकाला उन पर गुस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) कभी भी ड्रामे में पीछे नहीं रहता है। इस समय घर में भर भर के मसाला और गॉसिप मिल रही है। हर एक कंटेस्टेंट अपनी दावेदारी पेश करने में लगा हुआ है। फिनाले में एक महीने से भी कम समय है और सभी को ट्रॉफी जीतनी है। इस वजह से खेल हर बीतते दिन के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है।

    श्रुतिका बनी नई टाइम गॉड

    इस बीच हमने कई अच्छे दोस्तों को दुश्मन बनते भी देखा। इस बार हाउस में श्रुतिका अर्जुन टाइम गॉड बनी हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा काम किया जिसकी वजह से बिग बॉस भी उन पर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने उन्हें बुरी तरह झाड़ा। दरअसल श्रुतिकी की वजह से अब किसी को भी राशन नहीं मिलेगा। उन्होंने अपना सारा राशन गंवा दिया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सिद्धार्थ या Vivian नहीं इस कंटेस्टेंट को मिली थी शो में मोटी रकम, सिर्फ 3 दिन में कमाए इतने करोड़

    सभी कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट?

    बिग बॉस 18 में नॉमिनेशन ट्विस्ट के साथ राशन टास्क हुआ। लेकिन श्रुतिका अर्जुन ने जिन कंटेस्टेंट्स को चुना, उन्होंने राशन की जगह अपने साथियों को बचाने का फैसला किया। इस टास्क के बाद ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे और दिग्विजय सिंह राठी घेरे में आ गए।

    इस पर बिग बॉस ने श्रुतिका अर्जुन को आखिरी ऑप्शन दिया कि अगर वह सभी घरवालों को नॉमिनेट करती हैं, तभी उन्हें बदले में राशन मिलेगा। ऐसे में श्रुतिका अर्जुन ने सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया। वहीं श्रुतिका टाइम गॉड बनने के कारण दो हफ्ते नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं। श्रुतिका अर्जुन के इस बोल्ड कदम से हर कोई हैरान है।

    खबरें और भी

    किसने की श्रुतिका की मदद

    इसके बाद से जहां कुछ कंटेस्टेंट ने श्रुतिका का सपोर्ट किया वहीं कुछ उनके खिलाफ हो गए। उन्हें राशन के चक्कर में श्रुतिका का ये फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। बता दें कि श्रुतिका के टाइम गॉड बनने में एडिन रोज ने उनकी काफी मदद की। एडिन ने टास्क के दौरान सबसे अधिक संख्या में फल बटोरे और उन्हें श्रुतिका की टोकरी में रख दिया। एडिन को चोरी करने का पूरा मौका मिला क्योंकि इस टास्क के सुपरवाइजर रजत दलाल थे जो एडिन के काफी करीबी हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या Abhishek Malhan पैसे देकर करवा रहे हैं Jiya Shankar को बदनाम? एक्ट्रेस ने दे डाली ये धमकी