Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: बिग बॉस के इन 7 सदस्यों पर गिरी गाज, नॉमिनेशन में शामिल हुए ये बड़े नाम

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 04:40 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss Season 18 सलमान खान का टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 हर बार की तरह इस बार फैंस का पसंदीदा बना हुआ है। वीकेंड का वार के बाद नए सप्ताह में नॉमिने ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट (Photo Credit-Jagran)
    बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. नॉमिनेशन में बिग बॉस 18 के ये कंटेस्टेंट्स
    2. इन सदस्यों के लिए बजी खतरे की घंटी
    3. सलमान खान ने नहीं होस्ट किया वीकेंड का वार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो में सलमान खान (Salman Khan) का बिग बॉस भी हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) को लेकर आए दिन खबरों का बाजार काफी गर्म रहता है। खासतौर पर वीकेंड का वार खत्म होता है और नॉमिनेशन की एक नई सूची सामने आ जाती है। 

    इस बार भी ऐसा ही हुआ है। लेकिन इस सप्ताह एक दो नहीं, बल्कि 7 सदस्यों पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है, जिनमें कुछ पॉपुलर कंटेस्टेंट्स के नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि बिग बॉस के घर के वो मेंबर्स कौन-कौन से हैं।

    नॉमिनेशन प्रक्रिया में ये 7 सदस्य

    विवादित टीवी रियलिटी शो के आधार पर बिग बॉस 18 के बारे में खूब चर्चा होती है। इस बार बिग बॉस के घर में एक नया टास्क हुआ है, जिसके तहत विवियन डीसेन डाकिया बने हैं और बाकी सदस्यों का खास मैसेज सुनते नजर आते हैं। इस टास्क में उनको बाकी बिग बॉस 18 के सदस्य फोन कॉल के जरिए उस कंटेस्टेंट का नाम बताएंगे, जिनको वो इस बार नॉमिनेट करना चाहते थे। 

    ये भी पढ़ें- Big Boss 18: 'कान पर यहां रैप्टे लग जाएंगे स्टैंडर्ड...' रजत दलाल ने दी Vivian Dsena को सबके सामने धमकी

    इसके बाद बिग बॉस विवियन के हाथों ये फैसला छोड़ते हैं कि वह नॉमिनेशन के लिए किस कंटेस्टेंट के फैसले से सहमत हैं या नहीं। इस टाक्स के कंप्लीट होने के बाद बिग बॉस 18 के 7 सदस्यों को इस बार नॉमिनेशन की प्रक्रिया में रखा गया है। हालांकि उनके नामों को फिलहाल छुपाया गया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    लेकिन बिग बॉस ताजा खबरी सोशल मीडिया पेज के आधार पर नॉमिनेट होने वाले उन 7 कंटेस्टेंट्स के नाम इस प्रकार हैं, जो आपके लिए शॉकिंग हो सकते हैं।

    1. करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) 

    2. चुम दरांग (Chum Darang)

    3. श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun)

    4. चाहत पांडे (Chahat Panday)

    5. रजत दलाल (Rajat Dalal)

    6. दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi)

    7. तंजिदर सिंह बग्गा (Tajinder Singh Bagga)

    अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि अगले वीकेंड का वार में इन 7 में से कौन सा सदस्य बिग बॉस के घर से बेघर होता हुआ नजर आएगा। 

    सलमान खान की खली कमी

    बिग बॉस 18 में सलमान खान की कमी खल रही है। एक बार फिर से भाईजान शो को होस्ट करते हुए नजर नहीं आए हैं। उनकी जगह पर फिल्म निर्माता एकता कपूर ने बिग बॉस 18 की कमान संभाली है। बेशक एकता ने पूरे जोश से घरवालों की क्लास लगाई है।

    लेकिन कहीं न कहीं सलमान खान वाला स्वैग किसी के अंदर नजर नहीं आता है। बता दें कि भाईजान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जिसके चलते फिलहाल वह बिग बॉस 18 से दूर हैं। लेकिन जल्दी वह बतौर होस्ट इस रियलिटी शो में एंट्री मारने वाले हैं। 

    ये भी पढ़ें- 'घमंड किसको दिखा रहे हो?' Bigg Boss 18 में एकता कपूर ने लगाई विवियन की क्लास, सलमान खान की हो गई छुट्टी?