यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: चाहत पांडे के बेघर होने की वजह बनेंगे Rajat Dalal? विवियन-अविनाश ने कर दी भविष्यवाणी
बिग बॉस 18 के घर का तापमान बढ़ने वाला है। फिनाले के इतने करीब आने के बाद कंटेस्टेंट अब अपनी चाल सोच-समझ कर चल रहे हैं। इस बीच घर में नॉमिनेशन टास्क हु ...और पढ़ें

HighLights
- फिनाले के करीब पहुंचा बिग बॉस 18
- इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हुए ये घरवाले
- चाहत पांडे पर मंडरा रहे इविक्शन के बादल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 18: सलमान खान के पॉपुलर शो से एक और सदस्य की छुट्टी हो गई है। कशिश कपूर इस हफ्ते शो से बेघर हो गई हैं। अब घर में कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस हफ्ते हुए नॉमिनेशन में बिग बॉस ने एक बार शो की थीम टाइम को देखते हुए एक टास्क रखा था जिसमें कंटेस्टेंट को एक दूसरे का जमकर ध्यान भटकाना था। टास्क के बाद अब हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि इस बार शो से चाहत का पत्ता कटने वाला है जिसकी वजह रजत दलाल बन सकते हैं। आइए बताते हैं कैसे...
रजत दलाल के कारण बाहर जाएंगी चाहत पांडे?
सोशल मीडिया पर एक क्लिप सामने आई है जिसे जियो सिनेमा ने शेयर किया है। क्लिप में विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा एक सोफे पर बैठकर बात कर रहे होते हैं। तभी वहां रजत आ जाते हैं जिन्हें देखकर विवियन कहते हैं, 'भाई तू जिस से बात करता है, वो चला जाता है। सारा को अपने साथ रखा वो निकल ली। यामिनी, एडिन और कशिश भी निकल ली। तुम बोझ उठाकर हल्का कर रहे हो क्या? बोझ उठाते हो और मुख्य द्वार के बाहर ले जाकर रख देते हो। अब चाहत पांडे को भेजने का मूड है क्या?’
विवियन और अविनाश की बात का जवाब देते हुए रजत दलाल कहते हैं, 'तुमको पता है कि मेरी कोई मालिश करने के लिए तैयार नहीं है। जो करता है, चला जाता है।' इसके बाद विवियन कहते हैं, ‘मतलब तुम्हें दर्द देने वाला रह जाता है और दर्द दूर करने वाला चला जाता है।’ अब उनकी बातों से जाहिर होता है कि घरवालों को रजत के साथ समीकरण बनाना महंगा पड़ सकता है।
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Paatal Lok 2 Trailer: लौट आया 'पाताल लोक' परमानेंट निवासी, सस्पेंस से भरपूर धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
Photo Credit- Instagram
फिनाले से पहले शो की टाइमिंग में किए गए बदलाव
इस सब के बीच खबर आ रही है कि बिग बॉस के मेकर्स ने इसकी टाइमिंग में भी कुछ बदलाव किए हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जो रोजाना एपिसोड के हिसाब से शो को देखते हैं बता दें कि अब शो 10 बजे नहीं बल्कि 10.30 बजे से टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं 10 बजे कलर्स के नए टीवी शो ‘मन्नत’ को टेलीकास्ट किया जा रहा है जिस कारण शो की टाइमिंग को बदला गया है।
खबरें और भी
Photo Credit- Instagram
इस हफ्ते हो सकता है डबल एविक्शन
इस सब के बीच गेम को देखते हुए लग रहा है कि मेकर्स इस हफ्ते एक साथ दो कंटेस्टेंट को बाहर करने वाले हैं। अगर मिड वीक में चाहत को बाहर कर दिया गया तो वीकेंड का वार तक श्रुतिका को शो से एलिमिनेट किया जा सकता है। रजत दलाल भले इस वक्त लाइमलाइट में न हो लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में चांसेस कम हैं कि वो इस वक्त घर से बेघर हो। हालांकि इस खबर से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इसका पता आने वाले कुछ दिनों में चल जाएगा।