यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: घर में शुरू होगा तांडव! वीकेंड के वार में इन दो कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर दिखाएंगे आईना?
बिग बॉस 18 अब एक ऐसे लेवल पर पहुंच चुका है जहां कौन कब किसकी पीठ पर दोस्त कहकर छुरा घोंप दे इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। हालांकि हर वीकेंड के वा ...और पढ़ें

HighLights
- इस बार वीकेंड के वार में लगेगी कंटेस्टेंट की क्लास
- इन दो कंटेस्टेंट की फैमिली भी बनेगी वीकेंड के वार का हिस्सा
- बिग बॉस 18 में अब बचे हैं टोटल इतने कंटेस्टेंट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'हर चेहरे पर एक चेहरा है'। सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 में दर्शक इस बात को लेकर ही सबसे ज्यादा कंफ्यूज हैं कि आखिर कोई सच्चा दोस्त है भी या नहीं। शिल्पा शिरोड़कर (Shilpa Shirodkar) जहां हर वक्त करणवीर मेहरा के साथ बैठकर विवियन डीसेना को पावर दे देती हैं, तो वहीं रजत दलाल को भी बार-बार पाला बदलने की वजह से 'पलटू' का टैग मिल चुका है।
इस बार तो जिस कंटेस्टेंट ने सबसे बड़ा धोखा खाया, वह थे 'मधुबाला' एक्टर विवियन डीसेना। बार-बार खुद को दोस्तों के लिए बायस्ड बताने वाले अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने ही विवियन की नॉमिनेशन में बलि चढ़ा दी। इस पूरे हफ्ते का हिसाब लेने के लिए एक बार फिर सलमान खान वीकेंड के वार पर आ रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वह अकेले नहीं आएंगे। इस बार उनके साथ दो मजबूत कंटेस्टेंट के परिवार वाले आने वाले हैं। कौन से हैं वो दो कंटेस्टेंट, जिनके परिवारवालों से होगा अन्य सदस्य को खतरा, चलिए जानते हैं।
इन दो कंटेस्टेंट की फैमिली वीकेंड के वार में आएगी नजर?
वाइल्ड कार्ड एंट्रीज को मिलाकर फिलहाल घर में 15 कंटेस्टेंट हैं, जिसमें से गेम में एक्टिव न होने की वजह से तजिंदर सिंह बग्गा (Tajinder Singh Bagga Elimination) इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले हैं। वैसे अब तक करणवीर मेहरा और ईशा सिंह को जगाने के लिए उनके दो करीबी आ चुके हैं। जहां करणवीर मेहरा को समझाने के लिए उनके दोस्त बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में आए थे, वहीं ईशा लिए उनकी मां आई थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: खुल गया राज! जनता की आंख का तारा बनेगा 'बिग बॉस 18' का विनर, सलमान इस दिन थमाएंगे ट्रॉफी?
दो महीने बाद वीकेंड के वार में एक बार फिर कुछ ऐसा ही होने वाला है। बिग बॉस 18 की पल-पल की खबरें देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार रजत दलाल और विवियन डीसेना के परिवार वाले सलमान खान के साथ मंच पर नजर आएंगे। रजत दलाल (Rajat Dalal) के घर से उनकी मां आएंगी, वहीं विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली अपने पति को मोटीवेट करने और अन्य कंटेस्टेंट की क्लास लगाने के लिए बिग बॉस में आने वाली हैं।
खबरें और भी

सोशल मीडिया पर इस वजह से फैंस हो रहे हैं बेताब
विवियन डीसेना (Vivian Dsena) हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते आए हैं, ऐसे में बिग बॉस 18 के मंच पर पहली बार उनकी पत्नी नौरान अली को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छी बात है, विवियन को इस वक्त जरूरत भी है"।

Photo Credit- Instagram
दूसरे यूजर ने लिखा, "वाऊ मैं नौरान को देखने का कब से इंतजार कर रही हूं"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "विवियन की वाइफ को आना ही चाहिए, क्योंकि ये लास्ट उम्मीद है जिनसे मिलकर वह आग बन जाए बिग बॉस के घर के अंदर, वरना वो फ्लॉप हो जाएंगे"।