Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: Vivian Dsena की बेटी घर में लाईं खुशी, नौरान अली ने करणवीर के सामने Avinash Mishra को किया जलील

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 01:24 PM (IST)

    बिग बॉस सीजन 18 अब अपने पीक पर है और ये हफ्ता तो सभी के लिए बेहद खास है। 14वें हफ्ते में आकर सभी कंटेस्टेंट को अपने परिवार से मिलने का मौका मिला। विवि ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 अविनाश पर भड़कीं विवियन डीसेना की पत्नी/ फोटो- X Account
    बिग बॉस 18 अविनाश पर भड़कीं विवियन डीसेना की पत्नी/ फोटो- X Account

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 में चल रहा है फैमिली वीक
    2. पहली बार दिखी विवियन की बेटी की झलक
    3. अविनाश मिश्रा पर भड़कीं विवियन की पत्नी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 18 में ये हफ्ता सभी कंटेस्टेंट के लिए रोलर-कोस्टर राइड की तरह होने वाला है। सलमान खान के शो में 14वें वीक में वह मौका आ ही गया है, जब बचे हुए 10 कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार से मिलने का मौका मिल रहा है। अब तक चाहत पांडे की मां से लेकर ईशा सिंह की मम्मी घर में एंट्री ले चुकी हैं, उनके घर में आते ही बिग बॉस हाउस का तापमान बढ़ गया है। 

    आज के एपिसोड में भी कई कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर घर में एंट्री लेंगे। जहां अविनाश मिश्रा की मां घर में आएंगी, वहीं करणवीर मेहरा की बहन और चुम दरांग की मां भी सलमान खान के शो में आज एंट्री लेंगी। हालांकि, इन सबके बीच विवियन डीसेना की दो साल की बेटी पहली बार नेशनल टीवी पर आईं, जिसे देखकर फैंस बस देखते रह गए। विवियन की पत्नी ने अविनाश को क्यों धोखेबाज कहा और उनकी बेटी ने किस तरह से घर का माहौल बदल दिया, यहां पर पढ़ें पूरी डिटेल्स: 

    विवियन डीसेना की बेटी ने घर में की खूब मस्ती 

    विवियन डीसेना और उनकी पत्नी नौरान अली का प्रोमो तो पहले ही आ चुका है, लेकिन अब हाल ही में उनकी बेटी का भी एक वीडियो सामने आया है। बिग बॉस की हर खबर पर पैनी नजर रखने वाले एक एक्स पेज ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर आज के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: तुम शालीन... Chahat Pandey की मां ने ईशा सिंह की खोली पोल, गुस्से से लाल हुईं एक्ट्रेस की मां

    इस नए प्रोमो में सभी घरवालों को जब बिग बॉस फ्रीज पोजीशन में डाल देते हैं, तभी घर में विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली और अपनी दो साल की बेटी के साथ एंट्री लेती हैं। अपनी पत्नी और बेटी को सामने देखकर विवियन डीसेना खुद की भावनाएं नहीं रोक पाए और बेटी को खूब प्यार दिया। इसके बाद पूरे घर में जिस तरह से विवियन डीसेना की नन्ही परी घूम-घूमकर पूरे घर का दौरा कर रही थीं, वह देखकर सभी कंटेस्टेंट के चेहरों पर एक बड़ी सी खिलखिलाहट आ गई। सोशल मीडिया पर भी विवियन की बेटी अपनी नटखट हरकतों से सबका दिल जीत रही हैं। 

    खबरें और भी

    विवियन की पत्नी ने अविनाश मिश्रा के चेहरे से हटाया मुखौटा

    विवियन की पत्नी जब पहली बार घर में आई थीं, तो उन्होंने 'मधुबाला' एक्टर को अविनाश से दूर रहने की नसीहत दी थी, जिसे अभिनेता ने नहीं माना। अब जब नौरान अली खुद घर में आई हैं, तो उन्होंने खाने में टेबल पर करणवीर मेहरा और ईशा सिंह की मौजूदगी में अविनाश की क्लास लगा दी और उन्हें एक नंबर का धोखेबाज बताया। 

     "अविनाश नॉमिनेशन का मतलब एविक्शन होता है। जब आपने विवियन को नॉमिनेट किया था, तो आप चाहते थे वह एलिमिनेट हो जाए। कुछ भी हो दोस्त एक दूसरे को नॉमिनेट नहीं करते। आपने करणवीर से हाथ मिला लिया, ताकि आप दोनों फिनाले में जाओ और विवियन बाहर हो जाए। मुझे लगता है कि विवियन ने अगर आपकी नहीं सुनी होती, तो शो में उनका कंट्रीब्यूशन और भी ज्यादा होता। मेरे लिए ये एक धोखा है। 

    Vivian Dsena wife Nouran ji questions the contestantspic.twitter.com/sw2Zq5kTIm

    — #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 2, 2025

    अब देखना ये है कि नौरान अली के पोल खोलने के बाद क्या अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना के रिश्ते में बदलाव आता है, या फिर 14वें हफ्ते में आकर भी ये एक ग्रुप बनकर खेलते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं Vivian Dsena, आइए जानते हैं शो के लाडले की कुल संपत्ति