Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: इस कंटेस्टेंट की जिंदगी में आने वाला है तूफान, वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर सामने होगा दर्दनाक अतीत?

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 09:58 PM (IST)

    सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का प्रीमियर 6 अक्टूबर को हुआ था। इस बार शो की थीम काल का तांडव है जहां कंटेस्टेंट का फ्यूचर बिग बॉस ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 में जल्द होगी पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री/ फोटो- Instagram
    बिग बॉस 18 में जल्द होगी पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 में कुछ हफ्तों में होगी पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री
    2. इस कंटेस्टेंट के सामने खड़ा हो सकता है उसका पास्ट
    3. सलमान खान के शो में अब दिखेगा 'काल का तांडव'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 18 की अभी कलर्स पर शुरुआत ही हुई है, लेकिन पहले दिन से ही ये शो चर्चा में आ गया है। रजत दलाल-शहजादा धामी और जैसे कंटेस्टेंट ने जहां पहले ही दिन किसी न किसी से भिड़े, वहीं विवादित शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट विवियन डीसेना का भी धीरे-धीरे दूसरा गुस्सैल साइड सामने आ रहा है।

    इस बार कंटेस्टेंट के लिए सलमान खान के शो में ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि इस बार 'काल का तांडव' होने वाला है। बिग बॉस ने शो के आरम्भ के साथ ही ये बता दिया था कि इस बार कंटेस्टेंट का फ्यूचर वह पहले ही प्रेडिक्ट कर देंगे और उनका पास्ट भी खुलने वाला है।

    जिसकी शुरुआत हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, जो किसी एक कंटेस्टेंट के चेहरे की हवाइयां उड़ा देगी। कौन है वो चलिए जानते हैं।

    किस कंटेस्टेंट का पास्ट बनकर आ रहा है वाइल्ड कार्ड?

    इस बार कंटेस्टेंट को पहले दिन से ही बिग बॉस ने काम पर लगाया हुआ है। राशन के लिए उन्हें अपनी रात की नींद भी कुर्बान करनी पड़ेगी। अब हाल ही में रिपोर्ट्स की मानें तो, मेकर्स कुछ हफ्तों में ही घर में मौजूद सदस्यों का सुख चैन सब उड़ाने वाले हैं और उनके सामने उनका वो अतीत खड़ा करने वाले हैं, जिसके बारे में शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

    यह भी पढ़ें: Vivian Dsena ने आते ही दिखाया 'वैम्पायर' रूप, Bigg Boss 18 की इस फीमेल कंटेस्टेंट को दी खुलेआम धमकी

    बिग बॉस 18 के खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि कुछ हफ्तों बाद शो में जो कंटेस्टेंट पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आ रही हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि विवियन डीसेना की एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी हैं। सिर्फ वही नहीं, शो के लिए करम राजपाल का नाम भी सामने आया है। हालांकि, इस वाहबिज या मेकर्स की तरफ से इस पर अभी कोई मुहर नहीं लगाई गई है।

    खबरें और भी

    bigg boss 18

    इस शूटिंग सेट पर हुई थी मुलाकात

    विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी की पहली मुलाकात 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। इस सेट से ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई और कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2013 में उन्होंने शादी कर ली।

    हालांकि, उनके इस प्यार को मंजिल न मिली और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दोनों के बीच तलाक की लड़ाई काफी लंबी चली और फाइनली 2021 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।

    यह भी पढ़ें: 'दो मिनट में भूत बना दूंगा', Bigg Boss 18 में बीजेपी नेता Tajinder Pal Bagga को खुलेआम मिली धमकी, मचा बवाल