Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: रजत दलाल नहीं ये कंटेस्टेंट है घर का सबसे बड़ा धोखेबाज, फिनाले वीक से पहले दोस्तों पर किया वार

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 02:42 PM (IST)

    बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) लगातार सुर्खियों में हैं। फिनाले के बेहद करीब पहुंचने के बाद कंटेस्टेंट्स से जुड़े हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। बिग बॉ ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट के चेहरे से उतरा मुखौटा (Photo Credit- Instagram)
    बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट के चेहरे से उतरा मुखौटा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 में टिकट टू फिनाले के लिए हुआ टास्क
    2. विवियन ने मारा चुम दरांग को धक्का
    3. इस कंटेस्टेंट के खिलाफ हुए घरवाले

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 18 फिनाले (Bigg Boss 18 Finale) के बेहद करीब पहुंच चुका है। बीबी हाउस में कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क के दौरान अलग जज्बा भी देखा जा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि चुम दरांग और विविय डीसेना टीकेट टू फिनाले के दो दावेदार बन जाते हैं। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि दोनों के बीच एक टास्क होगा। इससे जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आ चुका है।

    टास्क में जमीन पर गिर गई चुम दरांग

    बिग बॉस लवर्स एक प्रोमो देखकर शॉक्ड हो सकते हैं। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चुम दरांग (Chum Darang) टिकेट टू फिनाले टास्क को करते हैं। इस दौरान वीडियो में देखने को मिला कि बिग बॉस के लाडले यानी विवियन बल का प्रयोग करते हैं, जिससे चुम जमीन पर गिर जाती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने टास्क को जारी रखा और चुम को खींचते हुए ले गए। ऐसा होता देख करणवीर मेहरा भी अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं और वह विवियन को सीधा कहते हैं कि आ जा ना, मेरे साथ आ ना तू। इसके बाद उन्होंने कहा, लोगों को आज देखने दो की विवियन डीसेन कौन हैं।

    विवियन डीसेना से खफा हुए घरवाले

    सोशल मीडिया यूजर्स विवियन का यह रूप देखकर हैरान हो रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसमें चुम दरांग की नाराजगी विवियन के प्रति देखने को मिल रही है। टीवी एक्टर और बिग बॉस के लाडले टास्क के बाद चुम के पास जाते हैं। विवियन को कहते हुए सुना गया कि मुझे बस आपसे दो मिनट बात करनी हैं तो चुम अपने कान बंद कर लेती हैं। इसके बाद दोनों को साथ बैठे हुए देखा गया, लेकिन फिर भी वह उनकी बातों का कोई जवाब नहीं दे रही थी। इससे पता लग रहा है कि वह विवियन को उनकी गलती के लिए माफ करने को तैयार नहीं हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    ये भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच Bigg Boss 18 का हिस्सा होंगे Yuzvendra Chahal, धनश्री संग रिश्ते पर होगी चर्चा?

    ईशा सिंह का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

    विवियन डीसेना को लेकर अविनाश और ईशा भी बात करते नजर आते हैं। ईशा इस बात को लेकर नाराज नजर आती हैं कि उन्होंने टास्क में उनके लिए मेहनत की। इसके बावजूद भी उन्होंने अच्छा व्यवहार नहीं किया। रजत दलाल को भी विवियन का रवैया पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा, विवियन इस मोड़ पर खुद गलत नजर आ रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    अविनाश मिश्रा ने भी ईशा सिंह से सवाल किया। इसके बाद दोनों के बीच विवियन को लेकर बहस होती नजर आई। ईशा ने कहा, मैंने महान बनने के लिए ऐसा नहीं किया। बिग बॉस के आधिकारिक अकाउंट पर यह प्रोमो कैप्शन के साथ शेयर किया गया कि 'अपने हुए विवियन से नाराज, क्या फिनाले वीक देगा उनकी दोस्ती को अंजाम।' फिलहाल अपकमिंग एपिसोड में देखना होगा कि जब विवियन की खिलाफ पूरा घर खड़ा होगा तो वह क्या करेंगे।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Elimination: इस कंटेस्टेंट का विनर बनने का टूट गया ख्वाब, ग्रैंड फिनाले वीक से पहले हुआ आउट