Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: 'चिल्लाने से शो जीत जाएगा', Vivian Dsena को इस एक्स विनर ने किया सपोर्ट, काम्या पर कर दिया वार

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 07:21 PM (IST)

    बिग बॉस 18 में वीकेंड का वॉर एपिसोड में हमेशा एक नया गेस्ट आता है। इस बार शो की मेहमान बनीं काम्या पंजाबी। काम्या ने बिग बॉस के घर में आते ही कंटेस्टे ...और पढ़ें

    विवियन डिसेना पर भड़कीं काम्या पंजाबी (Photo: X)
    विवियन डिसेना पर भड़कीं काम्या पंजाबी (Photo: X)

    HighLights

    1. 19 जनवरी को होगा बिग बॉस का फिनाले
    2. वीकेंड का वार में नजर आईं काम्या पंजाबी
    3. एक्ट्रेस ने विवियन डीसेना की लगाई क्लास

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर का ड्रामा धीरे-धीरे और डार्क होता जा रहा है। बीते दिनों फैमिली स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट के घरवालों ने आकर खूब तहलका मचाया। अब उनके जाने के बाद एक और शख्स ने घर के अंदर आकर इनकी रातों की नींद छीन ली।

    काम्या पंजाबी ने लगाई विवियन की क्लास

    फिलहाल अभी गेम जिस पोजीशन पर है ऐसे में कोई नहीं चाहेगा कि उसके हाथ से ट्रॉफी चली जाए। हर कोई अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगा है। दोस्ती यारी भी कोसों दूर पीछे छूटती नजर आई। सबको बस गेम जीतना है और आगे बढ़ना है। अब हाल ही में शो का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वीकेंड का वार एपिसोड में काम्या पंजाबी घर के अंदर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ट्रॉफी के इतने करीब आकर Karanveer Mehra ने बिगाड़ लिया गेम? फैंस को खल गई ये बात

    विवियन डिसेना को किया जा रहा टारगेट?

    इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। काम्या घर के अंदर आते ही विवियन डिसेना पर जमकर बरस गईं। उन्होंने विवियन डिसेना को जमकर लताड़ लगाई। सलमान और काम्या विवियन को जमकर सुनाते हैं और कहते हैं गेम इज ओवर ब्रो... फैंस को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई। फैंस का कहना है कि काम्या ने करणवीर मेहरा को सपोर्ट किया लेकिन वो जानबूझकर विवियन को सुनाकर चली गईं। काम्या का विवियन को टारगेट करना लोगों को जमा नहीं। काम्या विवियन से कहती हैं कि उनकी पत्नी नौरान शो पर डैमेज कंट्रोल करने आई थीं।

    एक्टर के सपोर्ट में आए प्रिंस नरूला

    वहीं अब बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला को विवियन डिसेना को सपोर्ट करते हुए देखा गया। प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है जिसमें वो काम्या के पेश आने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने लिखा, “क्या काम्या पंजाबी आपको लगता है कि चीखने चिल्लाने से वह शो जीत सकते हैं? वह बहुत अच्छा है! जनता है ना बताने के लिए!” इस पोस्ट पर उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया।

    खबरें और भी

    प्रिंस की पोस्ट पर काफी फैंस ने सहमति जताई है। उनका मानना है कि विवियन ने पूरे सीजन में अनावश्यक ड्रामे से बचते रहे और उन्होंने शो पूरी गरिमा के साथ खेला है।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan को चुभ गई Chahat Pandey की मां की बात, सबके सामने वीडियो दिखाकर दे दिया उनकी लव लाइफ का सबूत