Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: दिग्विजय ने आते ही छेड़ दिए बिग बॉस के लाडले Vivian Dsena के तार, घर में होगा 'महासंग्राम'?

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 12:06 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस सीजन 18 में इस वक्त दो तीन ही कंटेस्टेंट हैं जिनका नाम घरवालों के साथ-साथ फैंस की जुबान पर भी है। इन्ही में एक नाम है मधुबाला एक्टर विवियन डीस ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 दिग्विजय ने आते ही विवियन को दी चुनौती/ फोटो- Instagram
    बिग बॉस 18 दिग्विजय ने आते ही विवियन को दी चुनौती/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. विवियन-दिग्विजय के बीच शुरू होगी दुश्मनी
    2. दिग्विजय सिंह ने दी विवियन को चुनौती
    3. सलमान के शो में कौन किस पर पड़ेगा भारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मेकर्स बिग बॉस सीजन 18 को दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सलमान खान के इस विवादित शो से अब तक 5 कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो चुका है। इस हफ्ते शहजादा भी घर से बेघर हो जाएंगे। इस वक्त घर में करणवीर मेहरा वर्सेस विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा चल रहा है।

    विवियन पहले दो हफ्ते ज्यादा कुछ नहीं बोले, लेकिन अब हर दिन उनकी दोस्त करणवीर मेहरा से तू-तू मैं-मैं देखने को मिलती है। हाल ही में बिग बॉस 18 में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं।

    स्प्लिट्सविला X5 से दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर को इस सीजन सलमान खान के शो का हिस्सा बनने का मौका मिला। हालांकि, दिग्विजय ने आते ही बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना को चुनौती दे डाली।

    दिग्विजय ने विवियन डीसेना को किस बात को लेकर दी चुनौती?

    बिग बॉस 18 में अक्सर घरवाले विवियन डीसेना को लेकर ये कहकर छेड़ते हैं कि वह बिग बॉस के लाडले हैं। कई घरवाले तो इस बात से जलते भी हैं। विवियन को मिलने वाली सहूलियत से चिढ़ने वालों की लिस्ट में अब एक नाम दिग्विजय सिंह राठी का भी जुड़ गया है। उन्होंने घर में आने के बाद विवियन डीसेना को बिग बॉस सीजन 18 का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बताया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Elimination: डींगे हांकना इस कंटेस्टेंट को पड़ गया भारी, दर्शकों ने Salman Khan के शो से किया आउट?

    हालांकि, इसके साथ ही 'मधुबाला' एक्टर को चुनौती देते हुए दिग्विजय राठी ने कहा, "आप होंगे शो के लाडले, मैं जनता का लाड़ला बनूंगा"। दिग्विजय सिंह की इन बातों को सुनने के बाद ऐसा लगता है कि अब शो में अविनाश-विवियन वर्सेस करण-दिग्विजय होता हुआ नजर आ सकता है और एक नई दुश्मनी का आगाज हो सकता है।

    vivian-digvijay (Instagram)

    कौन हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री दिग्विजय राठी

    आपको बता दें कि बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आने से पहले दिग्विजय सिंह राठी रोडीज में नजर आ चुके हैं। उन्हें सनी लियोनी (Sunny Leone) के शो स्प्लिट्सविला एक्स-5 से लाइमलाइट में आने का मौका मिला था। वह इस शो में फाइनलिस्ट में से एक थे। हालांकि, कशिश के 10 लाख लेने की वजह से उन्हें शो से उन्हें फिनाले से एक कदम दूर शो से एविक्ट होना पड़ा था।

    खबरें और भी

    Digvijay Singh Rathi: Instagram 

    स्प्लिट्सविला एक्स 5 के बाद दिग्विजय सिंह राठी की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई थी। एक तरफ जहां विवियन के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं दूसरी तरफ दिग्विजय राठी के 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में देखना ये है कि दोनों में से आने वाले समय में बिग बॉस 18 में किसका पलड़ा भारी होता है। 

    यह भी पढ़ें: Alice Kaushik के लिए बुरा फील कर रहा बिग बॉस का ये एक्स कंटेस्टेंट, शादी से इनकार पर लगाई कंवर ढिल्लों की क्लास