Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: 'दिल में इतनी नफरत...', Abhishek Bajaj को टार्गेट करने पर इन दो कंटेस्टेंट्स पर भड़की बहन

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 04:28 PM (IST)

    विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) में मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में गिने जा रहे अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) शुरू से ही अपने बेबा ...और पढ़ें

    अभिषेक बजाज के सपोर्ट में उतरीं बहन एकता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अभिषेक बजाज के सपोर्ट में उतरीं बहन एकता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अभिषेक बजाज के सपोर्ट में आईं बहन एकता
    2. एकता बजाज ने दो कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास
    3. अभिषेक की परवरिश पर भी उठे थे सवाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी स्टार अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) में नजर आ रहे हैं। वह शुरू से ही किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। चाहे चिकन ज्यादा खाना हो या फिर बेडशीट ठीक न करना हो... उन्हें कई बार शो में फटकार पड़ी है।

    यहां तक कि कुनिका सदानंद ने अभिषेक की परवरिश तक पर सवाल उठाया था। अभिषेक की टास्क में भी कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई हो चुकी है और वह उन्हें बुरा भला कह चुके हैं। खासकर अमाल मलिक और कुनिका। अमाल ने बीते एपिसोड्स में अभिषेक को अपशब्द कहा था। अब एक्टर की बहन एकता बजाज (Ekta Bajaj) ने अमाल और कुनिका की क्लास लगाई है।

    अभिषेक बजाज के सपोर्ट में उतरीं बहन

    एकता बजाज ने भाई अभिषेक को टार्गेट करने पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स को टैग करते हुए लिखा, "सम्मान दोनों तरफ से दी जाती है। अभिषेक कभी अग्रेसिव नहीं हुआ लेकिन जिस तरह अमाल ने उसे धक्का दिया और उसके लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया, वो बिल्कुल गलत था। अगर अभिषेक ने ऐसा किया होता तो सब लोग उसके घर से बाहर निकालने की मांग करते। फिर भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है?"

    Photo Credit - X

    यह भी पढ़ें- Tanya Mittal Photos: लाल कलर की गीली साड़ी में तान्या मित्तल का हॉट लुक झकास, पहले नहीं देखा होगा ये अंदाज

    अमाल पर एकता ने कसा तंज

    एकता बजाज ने आगे कहा, "अभिषेक के साथ फिजिकल वॉयलेंस, कैरेक्टर एसेसिनेशन, क्या नहीं हो रहा है? गाने प्यार वाले और दिल में इतनी नफरत? अभिषेक के चरित्र, सम्मान, ईमानदारी और परवरिश पर सवाल उठाने का आपको कोई हक नहीं है। यह शर्मनाक व्यवहार है। इस सम्मानित और शालीन लड़के के बारे में नकारात्मक और झूठी बातें फैलाना बंद करो।" यही नहीं, एकता ने भाई के खिलाफ गलत करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी की थी। बता दें कि इस वक्त अभिषेक बिग बॉस हाउस के नए कैप्टन बन गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Elimination: बाल-बाल बचे अभिषेक बजाज, वोटिंग लिस्ट में डगमगाई इस कंटेस्टेंट की नैया, होगा बाहर?