Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Farrhana Bhatt को अमाल मलिक की आंटी ने बुलाया 'आतंकवादी', बोलीं- 'वह राक्षस है जो लोगों का खून...'

    Updated: Mon, 20 Oct 2025 02:43 PM (IST)

    Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के झगड़े के बाद अब सिंगर की आंटी रोशन गैरी ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद सोशल म ...और पढ़ें

    अमाल मलिक की आंटी ने फरहाना भट्ट पर दिया विवादित बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    अमाल मलिक की आंटी ने फरहाना भट्ट पर दिया विवादित बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अमाल मलिक की आंटी का विवादित बयान

    2. रोशन गैरी ने फरहाना को बुलाया आतंकवादी

    3. फरहाना के फैंस का अमाल की आंटी पर फूटा गुस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते हफ्ते विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) में फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच गंदा झगड़ा हुआ था। अमाल ने फरहाना को लेकर कई अपशब्द इस्तेमाल किए थे और उन्होंने भी सिंगर की फैमिली पर कमेंट किया था। अब अमाल की आंटी ने फरहाना के लिए कुछ ऐसा बोल दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रोल हो रही हैं।

    दरअसल, अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में फरहाना भट्ट को आंतकवादी बुलाती हुई नजर आईं। इस एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया।

    अमाल की आंटी ने फरहाना को बुलाया आतंकवादी

    वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अमाल मलिक की आंटी से फरहाना भट्ट के बारे में पूछा जाता है तो वह कहती हैं, "बुरी, आतंकवादी। माफ कीजिएगा, मैं ऐसा कहना नहीं चाहती थी लेकिन वह राक्षस लोग होते हैं जो लोगों का खून पीने के बाद भी हंसते हैं, वह ऐसी है।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: न फरहाना भट्ट, ना अमाल मलिक... ये कंटेस्टेंट बन गया दर्शकों का चहीता, जीतेगा बिग बॉस 19?

    अमाल की आंटी पर भड़के लोग

    अमाल मलिक की आंटी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "यह वाकई बेहद शर्मनाक है कि अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी फरहाना को आतंकवादी कहने के लिए इतनी गिर गईं। ऐसी शर्मनाक टिप्पणी न सिर्फ एक विचलित करने वाली मानसिकता को उजागर करती है, बल्कि पूरे परिवार के मूल्यों और चरित्र पर भी एक काली छाया डालती है।"

     

    एक यूजर ने कहा, "वह इतनी आसानी से 'आतंकवादी' शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं, खासकर यह जानते हुए कि वह कश्मीर से आती हैं और यह इतना संवेदनशील है। एक ऐसे मंच पर जहां आपको सोशल मीडिया पर प्रसारित अपने शब्दों से सावधान रहना चाहिए, यह कुछ लोगों को भड़का सकता है।" इसी तरह कई लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: पेटीकोट पहना और ब्लाउज नहीं... Tanya Mittal को लेकर Malti Chahar का बड़ा बयान, घरवाले शॉक

    खबरें और भी