Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19 में अमाल ने पार की सारी हदें, कुनिका के परिवार पर की अभद्र टिप्पणी; फैंस बोले- 'इसको निकाल फेंको'

    Updated: Fri, 03 Oct 2025 08:07 PM (IST)

    बिग बॉस 19 में अमाल मलिक और कुनिका सदानंद के बीच तीखी बहस हुई जहां अमाल ने कुनिका के परिवार पर टिप्पणी की। इससे पहले सलमान खान ने भी अमाल को अभद्र भाष ...और पढ़ें

    कुनिका सदानंद और अमाल मलिक की हुई लड़ाई (फोटो- इंस्टाग्राम)
    कुनिका सदानंद और अमाल मलिक की हुई लड़ाई (फोटो- इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 के घर में ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है। अभी पिछले वीकेंड का वार में ही सलमान खान ने अमाल मलिक को बिग बॉस 19 के घर में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए फटकार लगाई थी। अमाल पीठ पीछे बुराइयां करते हैं। अब इसके ठीक एक हफ्ते बाद, अमाल एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। उनकी कुनिका सदानंद के साथ तीखी बहस हुई।

    उन्होंने उनके परिवार पर सवाल उठाया। इससे प्रशंसक नाराज हैं और कई लोगों ने उन्हें शो से बाहर करने की मांग की है।

    कुनिका से झगड़ बैठे अमाल

    बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमाल और कुनिका के बीच तीखी झड़प दिखाई दे रही है। बात तब और बढ़ गई जब अमाल की एक टिप्पणी के बाद अभिषेक और अमाल के बीच हाथापाई हो गई। घरवालों को तुरंत बीच बचाव करने आए ताकि दोनों एक-दूसरे पर हमला करने से बच सकें, जिससे टास्क रुक गया। बाद में, कुनिका ने अमाल पर अभिषेक को उकसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आया और अभिषेक के सिर पर धक्का दे दिया।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: एक अनार दो बीमार! कौन थी Awez Darbar और बसीर अली की कॉमन गर्लफ्रेंड, लगा था डबल डेटिंग का आरोप?

     

    अमाल ने कुनिका को बताया रिटायर

    इस कमेंट से अमाल भड़क जाते हैं और कुनिका पर पलटवार करते हुए कहते हैं, "आपको 2 पैसे की इज्जत देते हैं तो भी आप सिर पर चढ़ जाती हैं यार।" कुनिका ने तुरंत जवाब दिया कि उन्हें उनका सम्मान नहीं चाहिए। बात तब और बिगड़ गई जब अमाल ने उनके पेशे पर कटाक्ष करते हुए कहा, "आप ही हैं जो पिछले 40 सालों से रिटायर हैं।"

    Amaal has made derogatory comments about everyone. This guy needs to be kicked out of the house and even country.

    byu/IREDA1000 inbiggboss

    परिवार तक पहुंच गई बात

    अमाल कुनिका के परिवार पर भी कमेंट करते हैं। इस पर कुनिका ने गुस्से में जवाब दिया और कहा,"तू अपना परिवार संभाल, तुझे भी पता है, तेरे परिवार में क्या चल रहा है।" यहां तक कि नेहल भी अमाल से परिवारों को लड़ाई में न घसीटने की अपील करती दिखीं।

    खबरें और भी

    फैंस ने अमाल को खूब सुनाया

    यह वीडियो तेजी से ऑनलाइन फैल वायरल हो रही है। फैंस अमाल के इस व्यवहार से नाराज हैं। एक यूजर ने लिखा,"अमाल ने सबके बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है। इस आदमी को घर से और यहां तक कि देश से भी बाहर निकाल देना चाहिए।" एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, "अमाल बहुत बदतमीज है।" एक तीसरे यूजर ने उनकी तुलना एक पूर्व कंट्रोवर्सियल कंटेस्टेंट से की और लिखा,"उसे स्वामी ओम की तरह बाहर निकाल देना चाहिए।" कुछ लोगों ने सलमान खान के रुख पर भी सवाल उठाए, "यह आदमी बहुत घटिया है। सलमान हर वीकेंड इस आदमी का बचाव कैसे करते हैं? वह सबके प्रति बहुत अपमानजनक और घमंडी है।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में फैलेगा और रायता, वाइल्ड कार्ड एंट्री करेगी इस क्रिकेटर की बहन