Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19 से एविक्ट होते ही Ashnoor Kaur ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- 'भयंकर तूफान के बाद...'

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 10:36 AM (IST)

    Bigg Boss 19 Eviction: ग्रैंड फिनाले शुरू होने से एक हफ्ते पहले ही बिग बॉस के घर से दो कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए हैं। अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) को तान्या ...और पढ़ें

    बिग बॉस 19 से बाहर आते ही अशनूर कौर ने दिया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बिग बॉस 19 से बाहर आते ही अशनूर कौर ने दिया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस सीजन 19 से एविक्ट हुईं अशनूर कौर

    2. तान्या को हिट करने की अशनूर को मिली सजा

    3. अशनूर कौर ने एविक्शन के बाद किया पोस्ट 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अशनूर कौर एविक्ट हो गई हैं। बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने का उनका ख्वाब अब टूट गया है। अगले हफ्ते ग्रैंड फिनाले है और अशनूर फाइनलिस्ट बनते-बनते रह गईं। शो से निकलने के बाद उन्होंने पहला पोस्ट शेयर किया है।

    बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने अशनूर कौर और तान्या मित्तल वाला मुद्दा उठाया। दरअसल, टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर ने गुस्से में आकर तान्या को लकड़ी के तख्ते से हिट कर दिया था जिसके बाद उन्हें चोट लग गई थी। मगर न उस वक्त और ना ही बाद में..., अशनूर ने तान्या से माफी नहीं मांगी और ना ही अपनी गलती स्वीकारी।

    सलमान खान ने अशनूर को किया एविक्ट

    तान्या मित्तल ने भी बिग बॉस से शिकायत नहीं की और मामला तूल नहीं पकड़ा लेकिन वीकेंड का वार में सलमान खान ने यह मुद्दा उठाया और अशनूर कौर की क्लास लगाई। उन्होंने बाकी घरवालों से भी पूछा और जब अशनूर ने नहीं माना तो होस्ट ने उनका क्लिप चलाया।

    Ashnoor Kaur

    बाद में सलमान खान ने फैसला सुनाया कि टास्क में फिजिकल वॉयलेंस बिग बॉस के नियम के खिलाफ है, इसलिए उन्हें अशनूर कौर को एविक्ट करना पड़ रहा है। एक्ट्रेस ने माफी मांगी और इमोशनल होकर शो से चली गईं। अब एविक्शन के बाद अशनूर कौर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहला पोस्ट शेयर किया है।

    खबरें और भी

    अशनूर कौर ने किया पहला पोस्ट

    अशनूर कौर ने बिग बॉस 19 से निकलने के बाद अपना पहला पोस्ट घर से शेयर किया है। वह घर की बालकनी में अपने पेट डॉग के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अशनूर कौर ने कैप्शन में लिखा, "भयंकर तूफान के बाद सुकून।"

    Ashnoor Kaur age

    Ashnoor Kaur Bigg Boss 19

    इस पोस्ट पर बिग बॉस 19 के एक्स कंटेस्टेंट्स और उनके क्लोज फ्रेंड्स कमेंट्स किए हैं। अभिषेक बजाज ने लिखा, "रब राखा।" आवेज दरबार और नगमा मिराजकर ने हार्ट इमोजी शेयर की है। उनके चाहने वालों ने भी अशनूर को शेरनी बुलाया और कहा कि उन्होंने शो में अच्छा गेम खेला है। साथ ही कुछ लोग इसे अनफेयर एविक्शन भी बता रहे हैं।