Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 19 Contestant List: सलमान खान के शो का इन सितारों को मिला न्योता, देखें कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 08:57 PM (IST)

    टीवी के विवादित शो बिग बॉस के 19वें सीजन (Bigg Boss 19) का सभी को इंतजार है। इस शो से लगातार पॉपुलर सितारों का नाम जुड़ रहा है। सलमान खान के शो में हि ...और पढ़ें

    बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स लिस्ट (Photo Credit- Instagram)
    बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स लिस्ट (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 कब होगा शुरू
    2. सलमान खान के शो की कंटेस्टेंट्स लिस्ट
    3. इस बार का सीजन होगा सबसे लंबा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का सभी को इंतजार है। हाल ही में जानकारी सामने आई कि खतरों के खिलाड़ी 15 के कैंसिल होने की वजह से सलमान खान के शो का नया सीजन जल्दी आएगा। इतना ही नहीं, इस बार बिग बॉस का सीजन करीब 5 महीने तक चलेगा। मेकर्स ने इसके लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। बीबी हाउस में शामिल होने के लिए कई पॉपुलर सितारों और सोशल मीडिया सेलिब्रिटीज का नाम सामने आ चुका है। आइए अभी तक के बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट।

    बिग बॉस ताजा की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के शो में कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो सकती है। पहले अपडेट सामने आया था कि इस सीजन में यूट्यूबर या सोशल मीडिया स्टार्स को नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि, बाद में यह महज अफवाह निकली, जब स्टार्स को शो ऑफर होना शुरू हो गया। रोजाना किसी ना किसी पॉपुलर सितारे का नाम शो से जोड़ा जा रहा है। मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक अपडेट कंटेस्टेंट्स को लेकर शेयर नहीं किया है।

    बिग बॉस 19 में हो सकती है इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री

    • गौरव तनेजा
    • ममता कुलकर्णी
    • राज कुंद्रा
    • फैसल शेख
    • धीरज धूपर
    • कृष्णा श्रॉफ
    • अपूर्वा मखीजा
    • मुनमुन दत्ता
    • खुशी दुबे
    • राम कपूर
    • कनिका मान

    View this post on Instagram

    A post shared by Bigg Boss Khabri (@biggboss.tazakhabar)

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: टीवी की इस एक्ट्रेस को मिला सलमान खान के शो का न्योता, सीजन 19 में होगी एंट्री?

    उपरोक्त लिस्ट के अलावा भी कई अन्य सितारों के नाम की चर्चा बिग बॉस 19 के लिए चल रही है। बिग बॉस ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इनके अलावा कुछ अन्य स्टार्स के साथ बात भी जारी है। फिलहाल सितारों की तरफ से शो में एंंट्री लेने से जुड़ी कोई घोषणा नहीं की गई है। संभावना है कि ये सितारे सलमान खान के शो में एंट्री ले सकते हैं।

    कब शुरू होगा बिग बॉस 19?

    रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान खान के शो का नया सीजन जुलाई 2025 से टीवी पर शुरू होकर जनवरी 2026 तक चलेगा। यही कारण है कि बिग बॉस के इतिहास का यह सबसे लंबा सीजन होगा। फिलहाल सभी को शो से जुड़ी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। हालांकि, इतना कंफर्म है कि टीवी वाले बिग बॉस में हमेशा की तरह सलमान खान ही नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: एल्विश यादव के बाद बिग बॉस में आएगा एक मशहूर यूट्यूबर! तलाक की वजह से बटोर चुका है सुर्खियां