Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं Bigg Boss 19 में आईं विदेशी छोरी Natalia Janoszek? अक्षय कुमार की फिल्म में कर चुकी हैं काम

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 02:31 PM (GMT+05:30)

    Who Is Bigg Boss 19 Natalia Janoszek बिग बॉस के घर में हर साल एक विदेशी मेहमान जरूर शामिल होता है औ इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बिग बॉस सीजन 19 में ग ...और पढ़ें

    सलमान खान के शो में विदेशी छोरी की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सलमान खान के शो में विदेशी छोरी की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 के घर में हुई नतालिया की एंट्री
    2. विदेशी एक्ट्रेस हैं नतालिया जानोसज़ेक
    3. बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं नतालिया

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) कल यानी 24 अगस्त से टीवी पर शुरू हो गया है। इस बार बिग बॉस के घर में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री मारी। ग्रैंड प्रीमियर में कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी पर्सनैलिटी से दर्शकों का ध्यान खींचा और सबसे ज्यादा जो इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं, वो हैं विदेशी छोरी नतालिया जानोसज़ेक (Natalia Janoszek)।

    बिग बॉस 19के ग्रैंड प्रीमियर में नतालिया जेनोस्जेक ने शानदार तरीके से एंट्री मारी। उनके ग्लैमर और ब्यूटी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। अब ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर नतालिया कौन हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

    मल्टी टैलेंटेड हैं नतालिया

    नतालिया पॉलैंड की रहने वाली हैं। वह पॉलिश टेलीविजन और फिल्मों में काफी एक्टिव रही हैं और अपनी अदाकारी दिखाई है। एक्टिंग करियर से पहले उन्होंने मॉडलिंग में सफलता हासिल की थी। सिर्फ इतना ही नहीं 35 साल की नतालिया ऑथर भी हैं। उन्होंने बिहाइंजड द सीन ऑफ बॉलीवुड (Behind The Scene of Bollywood) नाम की एक किताब भी लिखी है। एक्टिंग और लेखन के अलावा वह म्यूजिक इंडस्ट्री और पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं। 

    Bigg Boss 19

    Photo Credit - Instagram

    अक्षय कुमार की फिल्म में भी किया काम

    नतालिया जानोसज़ेक ने साल 2014 में बिल्स्को-बियाला नगर परिषद के लिए चुनाव भी लड़ा था। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें एरोटिक थ्रिलर 365 डेज (365 Days) से पॉपुलैरिटी मिली। फिर उन्होंने द स्विंग ऑफ थिंग्स, चिकन करी लॉ और द ग्रीन फेयरी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी साल वह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) में नजर आई थीं। 

    खबरें और भी

    Photo Credit - Instagram

    नतालिया की आगामी बॉलीवुड फिल्म

    नतालिया भले ही इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 19 में नजर आ रही हैं, लेकिन चार दिन पहले ही उन्होंने अपनी आगामी फिल्म मस्ती 4 (Mastii) में शामिल होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब देखना होगा कि बिग बॉस में नतालिया का सफर कैसा होता है। वह ज्यादा समय तक मजबूत पर्सनैलिटी बनकर शो में टिक सकती हैं या नहीं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 की Ashnoor Kaur 21 की उम्र में है करोड़ों की मालकिन, एक्टिंग के अलावा ऐसे करती हैं मोटी कमाई