Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19 में अपना दम दिखाएंगी Mahabharat की 'कुंती', ये TV एक्टर भी बनेगा सलमान खान के शो का हिस्सा!

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 07:09 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 19 Contestant List सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस का 19वां सीजन इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला ...और पढ़ें

    बिग बॉस 19 का हिस्सा बनेंगे ये एक्ट्रेस और एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 19 का हिस्सा बनेंगे ये एक्ट्रेस और एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अगसत के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा बिग बॉस 19
    2. टीवी के बड़े सितारे होंगे बिग बॉस 19 का हिस्सा
    3. बिग बॉस 19 में दो बड़े एक्टर्स का नाम भी आया सामने

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बिग बॉस टीवी के इतिहास के सबसे पसंदीदा शोज में से एक रहा है। विवादों में रहने के बावजूद इस शो ने हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन किया है। जल्द ही बिग बॉस सीजन 19 शुरू होने वाला है और दर्शक बस यह जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन कैद होने वाला है। 

    जैसा कि आपको मालूम हो कि इसी साल बिग बॉस 18 को अपना विनर मिला था और खिताब करण वीर मेहरा ने जीता था। तब से बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 का इंतजार हो रहा है। हालांकि, इस बार ओटीटी की बजाय सीधे टीवी का बिग बॉस सीजन 19 आ रहा है। अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन मनोरंजन जगत में ऐसी चर्चा है कि इस बार टीवी के कई बड़े धुरंधर अपनी पर्सनैलिटी दिखाने के लिए तैयार हैं। 

    कुंती बिग बॉस 19 से करेंगी कमबैक?

    इन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में दो और नाम शामिल हो गए हैं। जिन दो नए कथित कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ रहा है, वे टेलीविजन वर्ल्ड के नामी चेहरे हैं। हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो हैं शफक नाज (Shafaq Naaz) और पारस कलनावत (Paras Kalnawat)। शफक को स्टार प्लस के पौराणिक शो महाभारत (Mahabharat) में कुंती के किरदार से लोकप्रियता मिली थी। वह कई शोज में नजर आ चुकी हैं। कुछ समय से वह लाइमलाइट से दूर थीं। सास बहू और साजिश के मुताबिक, अब शफक बिग बॉस 19 से कमबैक करेंगी। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में MTV Splitsvilla की इस कंटेस्टेंट की हुई एंट्री कन्फर्म? सलमान खान के शो में मचेगा बवाल

    Shafaq naaz

    Photo Credit - Instagram

    पारस भी बनेंगे शो का हिस्सा?

    शफक नाज के साथ-साथ दूसरा नाम पारस कलनावत का भी आ रहा है, जिन्हें अनुपमा में समर के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली थी। वह कुंडली भाग्य में भी नजर आ चुके हैं। ऐसा माना जा रहा था कि वह खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में आएंगे, मगर अब उनके बिग बॉस 19 में हिस्सा बनने की चर्चा है। हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने बिग बॉस 19 का ऑफर ठुकरा दिया है। फिलहाल, अभी तक दोनों के शो का हिस्सा बनने की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: इस बार ऑडियंस के पास होगा कंटेस्टेंट चुनने का मौका? शहनाज गिल के भाई होंगे शो का हिस्सा