Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: अशनूर के बाद इस कंटेस्टेंट का भी बिग बॉस से कटा पता, फिनाले से पहले बड़ा एलिमिनेशन ट्विस्ट!

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 11:14 AM (IST)

    Bigg Boss 19 Double Eviction: अगले हफ्ते बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले है और आखिरी वीकेंड का वार में दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ हो जाएगा। अशनूर कौर के ...और पढ़ें

    बिग बॉस 19 से आउट ये कंटेस्टेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बिग बॉस 19 से आउट ये कंटेस्टेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 में हुआ डबल एविक्शन

    2. अशनूर को वॉयलेंस के चलते किया गया बाहर

    3. अशनूर के बाद एक और निकला बाहर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) को टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। ग्रैंड फिनाले नजदीक है और 8 में से एक दो कंटेस्टेंट्स का विनर बनने का सपना टूट गया है। अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के बाद एक और कंटेस्टेंट को एविक्ट कर दिया गया है। 

    बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते गौरव खन्ना को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। यूं तो पहले वोटिंग के आधार पर एलिमिनेशन होने वाला था, लेकिन फिजिकल वॉयलेंस के चलते एक कंटेस्टेंट को बेघर होना पड़ेगा और वह कोई और नहीं बल्कि अशनूर कौर हैं।

    अशनूर कौर हुईं एविक्ट

    जी हां, टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर कौर ने जानबूझकर तान्या मित्तल को लकड़ी के तख्ते से हिट कर दिया था। बिग बॉस के घर में वॉयलेंस सबसे बड़े नियम का उल्लंघन है, इसलिए सलमान खान ने अशनूर को फटकार लगाते हुए आउट कर दिया। अशनूर के बाद एक और कंटेस्टेंट की शो से विदाई हो गई है जो अपने मनोरंजन के लिए जाना जाता है।

     

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Elimination: फिनाले से पहले दो कंटेस्टेंट्स आउट! एक को सलमान ने गुस्से में दिखाया मुख्य द्वार?

    इस कंटेस्टेंट का भी कटा पत्ता

    जैसा कि कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि बिग बॉस 19 के घर में इस वीकेंड का वार डबल एविक्शन होगा और ऐसा ही है। अशनूर के बाद जो कंटेस्टेंट आउट होने वाला है, वो हैं शहबाज बडेशा। बिग बॉस तक पेज के मुताबिक, इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में शहबाज को सबसे कम वोट मिले हैं, जिसके चलते वह बिग बॉस से आउट हो गए हैं। हालांकि, इसकी अनाउंसमेंट सलमान खान वीकेंड का वार में करेंगे।

    खबरें और भी

    Bigg Boss

    बिग बॉस 19 के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स

    अशनूर और शहबाज के एविक्शन के बाद बिग बॉस 19 के घर में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और मालती चाहर हैं। गौरव पहले फाइनलिस्ट हैं। अब देखना होगा कि इस सीजन का विनर कौन बनता है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: पहली बार पापा के बारे में फरहाना भट्ट ने की खुलकर बात, तान्या मित्तल को सुनाया दर्द भरा ये किस्सा