Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरहाना नहीं, Bigg Boss 19 की इस कंटेस्टेंट को बहू बनाना चाहती हैं कुनिका सदानंद, शर्म से लाल हुए अयान

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 11:52 AM (IST)

    Bigg Boss 19 Family Week: बिग बॉस 19 के फैमिली वीक एपिसोड में कुनिका सदानंद के बेटे अयान आए जिनको देखते ही पहले एक्ट्रेस इमोशनल हो गईं और फिर उन्हें ब ...और पढ़ें

    बेटे अयान के लिए कुनिका सदानंद इसे चुना बहू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बेटे अयान के लिए कुनिका सदानंद इसे चुना बहू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 के घर में आए कुनिका के बेटे

    2. बेटे को देख इनोशनल हुईं कुनिका सदानंद

    3. अयान के आने से खुशनुमा हुआ घर का माहौल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के घर में इस हफ्ते फैमिली वीक एपिसोड दिखाया जाएगा। शो में कंटेस्टेंट्स के घरवाले एंट्री कर रहे हैं। सबसे पहले कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के बेटे अयान आए। अयान को देखते ही कुनिका पहले इमोशनल हो गईं और फिर बताया कि उन्होंने बहू ढूंढ ली है।

    कुनिका सदानंद के बेटे अयान पहले भी बिग बॉस में आ चुके हैं। उस वक्त वह कुनिका को सपोर्ट करने के लिए वीकेंड का वार में आए थे और उन्होंने फरहाना भट्ट के साथ छोटी चिट-चैट की थी जिसके बाद लोग उन्हें एक साथ देखने के लिए काफी बेताब थे। मगर अयान की मां ने तो अपने बेटे के लिए कुछ और ही सोच रखा है।

    कुनिका ने इस एक्ट्रेस को चुना बहू

    जी हां, कुनिका सदानंद अपने घर की बहू जिसे बनाना चाहती हैं, वो फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) नहीं हैं। बिग बॉस 19 का हालिया प्रोमो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही अयान घर में आते हैं, कुनिका इमोशनल हो जाती हैं। वह अपनी मां से बोले- ऐसा लग रहा है कि सांस ले पा रहे हैं अभी। इसके बाद उन्होंने अयान से बताया कि वह किसे अपनी बहू बनाने की फिराक में हैं, वो अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: जिंदगी में खूब बुली हुई हैं Tanya Mittal, ज्योतिषी की बात पर छलके इन्फ्लुएंसर के आंसू

    अशनूर और अयान की छूटी हंसी

    कुनिका सदानंद ने गार्ड एरिया में कहा, "यह 24 साल की हैं और तुम 26 साल के हो तो बहू बनाने का चक्कर है।" बीच में गौरव खन्ना कूदे और बोले कि और भी लड़कियां हैं घर में, लेकिन सभी रिजेक्टेड हैं। वह कहती हैं कि सिर्फ अशनूर सही है। यह सुनते ही अशनूर और अयान के चेहरे लाल हो जाते हैं और दोनों हंसने लगते हैं।

    खबरें और भी

     

    इसके बाद अयान बाकी घरवालों से बात करते हैं। उन्होंने सभी को स्टार्स बताया। इसके बाद घर में खूब मस्ती हुई। अयान के आने से घर का माहौल काफी चेंज हो गया है। अयान के बाद शो में अशनूर कौर के पापा और बाकी कंटेस्टेंट्स के घरवाले एक-एक करके आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 : घटिया होस्ट, तेरी औकात... वीकेंड का वार में Rohit Shetty ने करंट लगाकर घरवालों से उगलवाया सच