Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: फर्स्ट वीक में 7 सदस्य हुए नॉमिनेट, स्टार कंटेस्टेंट पर घर से बाहर होने का खतरा

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 08:39 AM (IST)

    Bigg Boss 19 Nomination सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 हाल ही में शुरू हुआ है और अब पहले एपिसोड के बाद घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी शुरू ह ...और पढ़ें

    बिग बॉस 19 का पहला नॉमिनेशन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    बिग बॉस 19 का पहला नॉमिनेशन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. पहले हफ्ते ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
    2. लिस्ट में एक बड़े कंटेंस्टेंट का नाम
    3. हाल ही में शुरू हुआ बिग बॉस 19

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) शुरू हो चुका है। पहले एपिसोड के बाद ही घर में काफी धमाल और बवाल देखने को मिला है।

    सलमान खान के इस शो के दूसरे दिन ही अब नॉमिनेशन की प्रक्रिया का चलन शुरू हो गया है, जिसमें कुछ कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। आइए जानते हैं कि नॉमिनेशन प्रक्रिया में वह कौन से घर के सदस्य हैं, जिन पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है।

    ये 7 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

    बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन का टास्क हमेशा से चर्चा का विषय बनता है। सीजन 19 के दूसरे दिन ही नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला है और एक नहीं बल्कि 7 कंटेस्टेंट्स के नाम नामिनेशन में शामिल हुए हैं।

    फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

    दरअसल देर रात जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस 19 का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर हुआ था, जिसमें कॉन्फ्रेस हॉल में मौजूद सभी 16 सदस्यों को एक दूसरे की खामिया बताकर उन्हें नॉमिनेट करना था। 

    जिस सदस्य का नाम जितने ज्यादा बार आएगा, उसे इस वीक के लिए नॉमिनेट किया जाएगा। इस आधार पर सभी घरवालों की सहमति से 7 नाम निकलकर सामने आए हैं, जिन्हें नॉमिनेशन प्रक्रिया में रखा गया है। वे कंटेस्टेंट्स इस प्रकार हैं-

    • गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)

  • प्रणीत मोरे (Pranit More)

  • नीलम गिरी (Neelam Giri)

  • जीशान कादरी (Zeeshan Qadri)

  • तान्या मित्तल (Tanya Mittal)

  • नतालिया जानोसजेक (Natalia Janoszek)

  • अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj)

  • सलमान करेंगे किसको बाहर

    तो ये वो सात कंटेस्टेंट्स हैं, जिन पर बिग बॉस सीजन 19 से बाहर होने का खतरा बना हुआ है। वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) इनमें से किसी एक बिग बॉस 19 से एक्विट होने का एलान करेंगे। दिलचस्प बात यह कि ये सभी सदस्य काफी पॉपुलर और मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    खासतौर पर गौरव खन्ना इस बार बिग बॉस का स्टार फेस हैं और उनकी तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की जा रही है, जोकि बिग बॉस 13 के विनर रहे थे। क्योंकि सिद्धार्थ भी टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे और गौरव भी उसी श्रेणी में आते हैं। ऐसे में उनका पहले सप्ताह में नॉमिनेट होना चिंता का सबब माना जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: पहले ही दिन घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट! Amaal Mallik ने परिवार से रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी

    यह भी पढ़ें- 'जीत के आना शेर खान...' Bigg Boss 19 में अमाल मलिक की एंट्री पर भाई Armaan Malik का आया रिएक्शन