Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: 'इस कंटेस्टेंट से रहना कोसों दूर', मास्टरमाइंड गौरव खन्ना क्या मानेंगे पत्नी की ये नसीहत?

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 01:06 AM (IST)

    बिग बॉस 19 का ये हफ्ता घरवालों के लिए एक इमोशनल रोलर कोस्टर राइड की तरह है, क्योंकि इस हफ्ते वह अपनों से मिलने वाले हैं। 3 महीने के सफर के बाद हाल ही ...और पढ़ें

    आकांक्षा ने दी पति गौरव को वॉर्निंग/ फोटो- Instagram

    आकांक्षा ने दी पति गौरव को वॉर्निंग/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. गौरव खन्ना को मिली इस कंटेस्टेंट से दूर रहने की वॉर्निंग 

    2. खुद के लिए पत्नी आकांक्षा ने दी गेम खेलने की सलाह 

    3. इन 2 कंटेस्टेंट्स को बताया गौरव का कंपटीटर 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस हफ्ते बिग बॉस 19 के घर में इमोशंस की बाढ़ आ गई। तीन महीने से दिल में छुपे कंटेस्टेंट्स के जज्बात बाहर आ गए। सलमान खान के शो में ये पूरा हफ्ता फैमिली वीक चलेगा, जहां 2-2 करके 9 कंटेस्टेंट्स के अपने बिग बॉस हाउस में एंटर होंगे।

    अशनूर कौर और कुनिका सदानंद की फैमिली के बाद गौरव भी अपनी पत्नी का काफी इंतजार कर रहे थे। उनकी पत्नी की भी घर में एंट्री हुई। हालांकि, इधर-उधर की कोई भी बात किए बिना गौरव खन्ना की पत्नी ने सीधे-सीधे उन्हें गेम से जुड़ी कुछ चीजें समझाई और इसी के साथ एक कंटेस्टेंट से दूर रहने की नसीहत दी।

    आकांक्षा ने खुद के लिए खेलने की दी सलाह

    गौरव खन्ना की पत्नी जिन्हें बाहर एक्टर के सपोर्ट में एक भी पोस्ट न डालने के लिए ट्रोल किया जा रहा था। उन्होंने आने के बाद सबसे पहले गौरव को उनके गेम के बारे में समझाते हुए खुद के लिए खेलने की नसीहत दी और थोड़ा सेल्फिश होने के लिए भी कहा। आकांक्षा ने गौरव से कहा कि वह अपना कम्पेटेटिव साइड आगे लाएं और सेफ खेलना बंद करें। उन्होंने एक्टर को ये भी बताया कि वह अच्छा खेल रहे हैं, बस थोड़ा और फोकस करें।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 : घटिया होस्ट, तेरी औकात... वीकेंड का वार में Rohit Shetty ने करंट लगाकर घरवालों से उगलवाया सच

    आकांक्षा ने गौरव के फिनाले में जो सबसे बड़े कॉम्पिटिशन हैं, उनके बारे में भी कहा। उन्होंने कहा अमाल मलिक और फरहाना भट्ट इस वक्त उनके सबसे बड़े कम्पीटिटर है। वह उनके पीछे बुराई करते हैं। साथ ही उन्हें ओपन और वोकल होने के लिए समझाया। 

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

    इस कंटेस्टेंट से दूर रहने की दी वॉर्निंग

    आकांक्षा ने अपने पति गौरव खन्ना को सिर्फ गेम के लिए ही नहीं समझाया, बल्कि उन्हें फरहाना भट्ट से दूर रहने की नसीहत भी दी। उन्होंने फरहाना के साथ गौरव के जुड़ाव को 'नॉट वर्थ इट' कहा। उन्होंने सीधा कहा कि इस घर में कोई तुम्हारी तरह नहीं सोचता है, किसी को उनके एथिक्स और मॉरल्स की वैल्यू नहीं है, तो तुम खुलकर खेलो"।

    farrhana bhatt

    आपको बता दें कि फरहाना भट्ट की मां ने आने के बाद सबसे पहले गौरव खन्ना को थैंक यू किया, क्योंकि उनकी वजह से ही फरहाना को दूसरा चांस मिला और वह शाइन कर पाई।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: स्क्रिप्टेड है बिग बॉस? Mridul Tiwari की बहन ने उड़ाईं शो की धज्जियां, जमकर मचा बवाल!