Bigg Boss 19: पिछड़ गए टीवी के सुपरस्टार, पॉपुलैरिटी लिस्ट में लास्ट मोमेंट पर सबसे ऊपर आया ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 19 के फिनाले से पहले, सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इस कंटेस्टेंट ने गौरव खन्ना को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हा ...और पढ़ें

बिग बॉस 19 की पॉपुलैरिटी लिस्ट में फर्स्ट आया ये कंटेस्टेंट/ फोटो- Instagram
HighLights
इस कंटेस्टेंट ने गौरव खन्ना को पछाड़ा
पॉपुलैरिटी लिस्ट में बनी नंबर 1
इंस्टाग्राम फॉलोइंग देख उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी, ये जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। सबको पीछे छोड़कर गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणित मोरे ने टॉप 5 फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाई है।
सोशल मीडिया पर भले ही गौरव खन्ना वोटिंग लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन एक ऐसा कंटेस्टेंट है जिसने लास्ट मिनट में पॉपुलैरिटी लिस्ट में टीवी के सुपरस्टार को भी पीछे छोड़ दिया है। ग्रैंड फिनाले से पहले पॉपुलैरिटी लिस्ट में टॉप 5 में से कौन निकला सबसे आगे, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
गौरव खन्ना को पॉपुलैरिटी में दी मात
इस बार बिग बॉस 19 की टॉप 5 में जो कंटेस्टेंट आए हैं, उनका गेम शुरू से ही काफी अप रहा है। शुरुआत से ही वह फैंस को अपने अलग-अलग व्यक्तित्व से एंटरटेन कर रहे हैं। पॉपुलैरिटी लिस्ट में कई बार गौरव खन्ना नम्बर 1 रहे हैं, लेकिन अब बिग बॉस के आखिरी पलों में तख्ता पलट हो चुका है और उनकी जगह अब फरहाना भट्ट ले चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Grand Finale: मिल गए Top 2 फाइनलिस्ट! सलमान खान स्टेज पर इनमें से एक को बनाएंगे Winner?
बिग बॉस की हर खबर पर नजर रखने वाले एक्स अकाउंट पेज बीबी तक ने हाल ही में बिग बॉस 19 फिनाले की एक पॉपुलैरिटी लिस्ट शेयर की है, जिसमें फरहाना भट्ट ने गौरव खन्ना को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 की पोजिशन पर कब्जा जमाया है। दूसरे नंबर पर लोकप्रियता की लिस्ट में गौरव खन्ना हैं। तीसरे नंबर पर अमाल मलिक, चौथे नंबर पर प्रणित मोरे और पांचवें नंबर पर तान्या मित्तल हैं।
खबरें और भी
फरहाना भट्ट के फैंस के खिल उठे चेहरे
ग्रैंड फिनाले से पहले इस पॉपुलैरिटी पोल को देखकर फरहाना भट्ट के चेहरे पूरी तरह से खिल उठे हैं। एक यूजर ने लिखा, "फरहाना हर पोल पर ट्रेंड कर रही हैं, सोशल मीडिया में वोटिंग लिस्ट में भी वह आगे हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "फरहाना ने हर जगह डोमिनेट किया है, इंशाअल्लाह ट्रॉफी घर ही आ रही है"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "बस इस पॉपुलैरिटी की तरह ही विनर की घोषणा भी हो"।
फरहाना भट्ट का गेम दर्शकों को कितना ज्यादा पसंद आया है, इस बात का अंदाजा आप इससे भी लगा सकते हैं कि वह शो में 44 हजार फॉलोअर्स के साथ आई थीं और अब उनके चाहने वालों की इंस्टाग्राम पर लिस्ट 2 मिलियन से ज्यादा हो चुकी है।