Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद के साथ Salman Khan ने शर्ट उतारकर किया था बोल्ड डांस?, वायरल वीडियो का सच आया सामने

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 08:54 AM (IST)

    बिग बॉस 19 में पिछले 2 हफ्ते से दर्शकों को ये बात लग रही है कि सलमान खान और मेकर्स कुनिका सदानंद के प्रति थोड़ा बायस्ड हैं। हालांकि इस बीच ही एक पुराना ...और पढ़ें

    क्या सच में सलमान खान ने कुनिका सदानंद के साथ किया था बोल्ड डांस/ फोटो- X Account
    क्या सच में सलमान खान ने कुनिका सदानंद के साथ किया था बोल्ड डांस/ फोटो- X Account

    HighLights

    1. क्या सलमान ने कुनिका सदानंद को कंधे पर उठाया?
    2. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर किया दावा
    3. इस अवॉर्ड फंक्शन से वायरल हुई सलमान की वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर साल सलमान खान कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सीजन में कोई न कोई ऐसा आता है, जिसके प्रति होस्ट और मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगता है। इस सीजन में वह कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद हैं। जब बीते हफ्ते नॉमिनेट होने और सबसे कम वोट्स मिलने के बाद भी कुनिका शो से बेघर नहीं हुईं, तो इस शो के दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा।

    इतना ही नहीं, जिस तरह से कुनिका सभी के परिवार पर जा रही हैं और सलमान उन्हें कुछ नहीं कह रहे हैं, वह भी फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान से कुनिका के पुराने संबंध होने की वजह से मेकर्स उन पर मेहरबान है। अब इन सभी आरोपों के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने कंधें पर शॉर्ट ड्रेस पहनी जिस लड़की को उठाया है, वह कोई और नहीं, बल्कि कुनिका सदानंद है।

    सलमान खान ने किया था कुनिका संग इंटीमेट डांस?

    सोशल मीडिया पर सलमान खान और कुनिका सदानंद के इस वायरल वीडियो को किसी और ने नहीं, बल्कि रुबीना दिलैक के एक फैन क्लब 'रुबियोलॉजी' ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस पुराने वीडियो में सलमान खान शर्टलेस होकर डांस कर रहे और उनके साथ कई बैकग्राउंड डांसर्स भी हैं। तभी एक लड़की मंच पर आती है, जिसने ब्लू रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद के बेटे ने कुमार सानू संग उनके रिश्ते को बताया 'टॉक्सिक', बोले- 'वो उन्हें जीवनसाथी'

    जो सलमान खान के क्लोज आने की कोशिश करती है और कभी उनकी बॉडी को छूने की कोशिश करती है। भाईजान खुद पर गिरती इस लड़की को लिफ्ट करके अपने कंधे पर उठा लेते हैं। इस पेज ने ये दावा किया कि इस वीडियो में नजर आ रही लड़की कोई और नहीं, बल्कि कुनिका सदानंद हैं। उसने लिखा, "अब मुझे समझ आया सलमान खान कुनिका का इतना साइड क्यों लेता है।

    खबरें और भी

    क्या है सलमान खान के इस वायरल के वीडियो की सच्चाई?

    इंटरनेट पर ये जो वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, उसमें सलमान खान तो जरूर हैं, लेकिन इसमें नजर आ रही लड़की कुनिका सदानंद बिल्कुल भी नहीं हैं। इस वीडियो में सलमान जो लड़की है, वह कोरियोग्राफर पोनी वर्मा हैं, जो सिंघम एक्टर प्रकाश राज की पत्नी हैं और ये 1998 के एक फेमस अवॉर्ड का प्रोफेशनल डांस वीडियो है।

    सलमान खान और कुनिका सदानंद का नाता भले ही पुराना है, लेकिन वह फिल्मों तक हैं। उन दोनों ने साथ में 'हम साथ-साथ है', प्यार तो होना ही था, शादी करके फंस गया, जैसी फिल्मों में उन्होंने साथ में काम किया है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'रोटी बनाकर खा जाऊंगा तेरी', Shehbaz Badesha ने आते ही इस कंटेस्टेंट को दे डाली धमकी