Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद की हालत देख टूटा काम्या पंजाबी का दिल, साधा इन कंटेस्टेंट पर सीधा निशाना?

    Updated: Fri, 26 Sep 2025 05:16 PM (IST)

    बिग बॉस 19 का शायद ही कोई हफ्ता ऐसा गया हो जब लोगों के निशाने पर कुनिका सदानंद न आई हो। तान्या मित्तल से लेकर फरहाना और गौरव तक हर कोई उनसे बदतमीजी कर ...और पढ़ें

    कुनिका सदानंद की हालत देख दुखी हुईं काम्या पंजाबी/ फोटो- Instagram
    कुनिका सदानंद की हालत देख दुखी हुईं काम्या पंजाबी/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. काम्या पंजाबी का फूटा इन कंटेस्टेंट पर गुस्सा
    2. कुनिका सदानंद को देख एक्ट्रेस को आया तरस
    3. बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट को बता दिया बदतमीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 के इस सीजन में पहले हफ्ते से ही धमाके हो रहे हैं। एक तरफ जहां गौरव खन्ना और अश्नूर जैसे बड़े सितारे पांचवें हफ्ते में भी ढंग से नजर नहीं आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ 'हम साथ-साथ हैं' और 'प्यार किया तो डरना क्या' एक्ट्रेस कुनिका सदानंद पहले ही हफ्ते से चर्चा में बनी हुई हैं।

    60 साल की एक्ट्रेस का घर में लगातार किसी न किसी से पंगा हो रहा है। कई बार उनके करियर से लेकर उनके बोलने और उनको एज शेम तक किया जा चुका है। हमेशा स्ट्रांग हेडेड रहने वाली कुनिका की इस हालत को देखकर हाल ही में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट का गुस्सा फूटा है और उन्होंने फरहाना को खरी खोटी सुनाई है। 

    कुनिका के सपोर्ट में उतरीं काम्या पंजाबी 

    दरअसल, बीते एपिसोड में फरहाना और कुनिका सदानंद का कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए राशन को कुर्बान करने को लेकर एक बड़ा झगड़ा हो गया था। इस लड़ाई में फरहाना ने अपनी सारी हदें पार करके कुनिका को पागल कहकर उनके लिए कई अपशब्दों का उपयोग किया। इस दौरान बसीर अली भी एक्ट्रेस पर भड़कते हुए दिखाई दिए। 

    यह भी पढ़ें- 'मैं प्रेग्नेंट थी और उनका अफेयर था...' एक्स वाइफ ने कुमार सानू और कुनिका सदानंद के रिलेशनशिप पर निकाला गुस्सा

    इस एपिसोड को टीवी पर देखने के बाद एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी अपना गुस्सा काबू नहीं कर सकीं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "कुनिका जी को इस शो में जाने की क्या जरूरत थी? क्यों, इस घर में इतने बदतमीज लोग हैं। वह इतनी बातें लोगों की कैसे सुन लेती हैं"। काम्या ने पोस्ट में कलर्स टीवी को भी टैग किया। 

    खबरें और भी

    काम्या के पोस्ट में दो हिस्सों में बंटे बिग बॉस 19 के फैंस

    काम्या पंजाबी जैसे ही कुनिका सदानंद के सपोर्ट में उतरीं वैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए। कुछ फैंस ने जहां कुनिका की तारीफ की, तो किसी ने उन्हें ही प्रोवोकिंग बता दिया। एक यूजर ने लिखा, "जब वह फरहाना को पॉटी माउथ कह रही हैं, तब आप नहीं देख रही हैं"। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "काम्या आपको इस एपिसोड से पहले की भी क्लिप्स देखनी चाहिए, कुनिका सदानंद की सच्चाई पता चल जाएगी"। 

    एक और अन्य यूजर ने लिखा, वह बहुत ही अच्छी तरह से सबकुछ हैंडल कर रही हैं। वह मुंहतोड़ जवाब देने वाली, मजबूत हड्डी वाली हैं। सबसे अच्छी चीज है कि वह किसी को भी प्लीज नहीं करती हैं और किसी ग्रुप का हिस्सा भी नहीं हैं"। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss: धत तेरी की... दो गानों के चक्कर में मुसीबत में पड़े सलमान के शो के मेकर्स, 2 करोड़ का मुकदमा दर्ज