Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: रणनीति पर फिरा पानी! Gaurav Khanna की अब नहीं खैर, एक्ट्रेस ने अनुपमा स्टार पर लगाया बड़ा आरोप

    Updated: Fri, 29 Aug 2025 12:51 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 19 रियलिटी शो बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड में फिर से हंगामा हुआ। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) शुरू से ही खबरों में बने हुए हैं। उनकी शो में कं ...और पढ़ें

    गौरव खन्ना पर एक्ट्रेस ने लगाया बड़ा आरोप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    गौरव खन्ना पर एक्ट्रेस ने लगाया बड़ा आरोप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस में काम नहीं आई गौरव खन्ना की रणनीति
    2. फेमस एक्ट्रेस ने गौरव खन्ना पर लगाया बड़ा आरोप
    3. बिग बॉस 19 के घर में टास्क के बाद मचा हंगामा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में गौरव खन्ना जब से आए हैं, किसी न किसी वजह से वह छाए हुए हैं। कभी वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी अपने बिहेवियर को लेकर। अब एक एक्ट्रेस ने उन पर बड़ा आरोप लगाया है।

    दरअसल, गौरव खन्ना बिग बॉस के घर में जब से आए हैं, वह ज्यादातर घरवालों से बनाकर चल रहे हैं। शो में उनकी जानी-मानी अदाकारा कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) से काफी बन रही थी। मगर हालिया टास्क में गौरव खन्ना की सारी रणनीति पर पानी फिर गया।

    गौरव और कुनिका के बीच हुई लड़ाई

    दरअसल, बिग बॉस के बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क था। बसीर अली को संचालक बनाया गया था। कैप्टेंसी की दावेदारी से सभी 12 कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए थे और आखिर में अभिषेक, कुनिका और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) बचे थे। गौरव अशनूर को कैप्टन बनाने के लिए रणनीति बना रहे थे। बाद में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने कुनिका को बताया कि गौरव नहीं चाहते कि वह कैप्टन बने।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में बोल्ड हसीना की वाइल्ड कार्ड एंट्री, निशाने पर Tanya Mittal, कहा- 'कैमरे के सामने ब्लाउज...'

    Bigg Boss

    कुनिका ने गौरव पर लगाया आरोप

    तान्या मित्तल के बयान के बाद कुनिका का गुस्सा चढ़ गया और आग में घी डालने का काम अमाल मलिक ने किया। इसके बाद गुस्से में वह गौरव खन्ना के पास गईं और उन्होंने साफ-साफ मना कर दिया कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा। फिर कुनिका ने उन पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया। कैप्टेंसी के आखिरी टास्क में कुनिका को कैप्टन बनाया गया। कैप्टन बनने के बाद अब कुनिका, गौरव खन्ना से बदला लेती हैं या नहीं, यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

    फिलहाल, कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 की पहली कैप्टन बन गई हैं। इस बार बिग बॉस के घर में कुल सात लोगों को नॉमिनेट किया गया है जिसमें गौरव खन्ना, नीलम गिरी, नतालिया, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी और प्रणित मोरे शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Gaurav Khanna Wife: कौन हैं 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट गौरव खन्ना की पत्नी? ऑडिशन से शुरू हुआ था इश्क