Bigg Boss 19: तान्या मित्तल पर दिल हार बैठा है ये कंटेस्टेंट? नेशनल टीवी पर फ्लर्ट करते हुए दिया नया नाम
बिग बॉस सीजन 19 ऑनएयर होते ही कंटेस्टेंट के बीच जहां झगड़े शुरू हो गए हैं वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के शो में प्यार की हवा चल चुकी है। हाल ही में एक कंट ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस 19 में चल पड़ी प्यार की हवा
- क्या तान्या मित्तल पर फिदा हुआ ये कंटेस्टेंट?
- बाबू से चिढ़ने वाली तान्या ने फ्लर्ट पर किया ब्लश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 19 के घर में एंट्री करते ही कंटेस्टेंट ने अपनी कमर कस ली है। इस बार बिग बॉस के घर में टोटल 16 कंटेस्टेंट आए थे, जिसमें से सभी ने सभा बैठने के बाद फरहाना भट्ट को शो से बाहर निकाल दिया था। हालांकि, बिग बॉस ने उन्हें घर से सीधा सीक्रेट रूम में भेज दिया, जहां वह सभी कंटेस्टेंट के नॉमिनेशन पर अपनी ओपिनियन देती हुईं नजर आईं।
एक तरफ जहां लगातार घर में झगड़ा देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ एक कंटेस्टेंट के दिल में प्यार की घंटी बज चुकी है। हाल ही में एक कंटेस्टेंट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल से फ्लर्ट करते हुए नजर आया। इतना ही नहीं, उन्होंने तान्या को नया नाम भी दे दिया। कौन है ये कंटेस्टेंट चलिए देखते हैं:
इस कंटेस्टेंट ने किया तान्या मित्तल के साथ फ्लर्ट
तान्या मित्तल इस सीजन की सबसे बेबाक कंटेस्टेंट में से एक हैं। मृदुल को बाबू बोलने पर क्लास लगा चुकीं एक्ट्रेस से हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे फ्लर्ट करते हुए दिखाई दिए। नीलम के सामने उन्होंने तान्या की तारीफ की, जिससे तान्या काफी शर्मा गईं। इतना ही नहीं, अपने आपको बॉस बुलवाने और रिस्पेक्ट की मांग करने वाली तान्या को जब प्रणित ने 'अंजलि' कहकर पुकारा तो वह गुस्सा होने की बजाय ब्लश करने लगीं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: क्या सच में सीक्रेट रूम में हैं Shehbaz Badesha, शो में आने का दिया बड़ा हिंट
.jpg)
Photo Credit- Instagram
प्रणित ने तान्या से फ्लर्ट तो किया, लेकिन इसके साथ ही वह उनकी पीठ पर छुरा घोंपने से भी बाज नहीं आई। जब बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन के लिए एसेंबली रूम में बुलाया तो उन्होंने तान्या मित्तल को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। जिसे सुनकर तान्या बाहर जाकर काफी रोईं, क्योंकि उनका दिल टूट गया।
खबरें और भी
इस हफ्ते कौन-कौन से कंटेस्टेंट पर लटकी है तलवार?
फरहाना भट्ट के सीक्रेट रूम में जाने के बाद इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उनमें तान्या भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम, अभिषेक, नेहल, नैटेलिया जेनोस्जेक, जीशान कादरी और प्रणित मोरे है।
Photo Credit- Instagram
24 अगस्त को शुरू हुए इस शो में महज दो दिनों के अंदर ही सभी घरवालों की दोस्ती के डायनामिक बदल गए हैं। इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा, इसके लिए आप एपिसोड जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर 9 बजे और कलर्स पर 10:30 देख सकते हैं।