Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: आ गई बिग बॉस के सेट की पहली तस्वीर, Salman Khan का लुक देखकर बोलेंगे- वाह भाईजान

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 08:58 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 19 Set फाइनली फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि सलमान खान का विवादित शो दो दिन बाद टीवी पर दस्तक देगा। अभी तक बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट क ...और पढ़ें

    सलमान खान ने शुरू की बिग बॉस 19 की शूटिंग/ फोटो- Jagran Photos
    सलमान खान ने शुरू की बिग बॉस 19 की शूटिंग/ फोटो- Jagran Photos

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 के सेट से सामने आई पहली तस्वीर
    2. भाईजान सलमान खान का दिखा डैशिंग लुक
    3. कब से शुरू हो रहा है बिग बॉस सीजन 19?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 के ऑनएयर होने का फैंस को एक लंबे समय से इंतजार था। शुरुआत में जब ये खबर आई थी कि इसका नया सीजन नहीं आएगा तो शो के दर्शक काफी निराश हो गए थे। हालांकि, बाद में एंडमोल और चैनल के बीच मामला सुलटा और टेलीविजन के सबसे कंट्रोवर्शियल शो पर काम शुरू हो गया। 

    पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस 19 के मेकर्स लगातार शो के बज को बनाए रखने के लिए जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर वीडियोज शेयर कर रहे हैं। जिसमें कंटेस्टेंट के नाम की हिंट दी जा रही हैं। अब इस शो के ऑनएयर होने से दो दिन पहले ही बिग बॉस के सेट की पहली पिक्चर और सलमान खान का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। 

    कैसा है बिग बॉस 19 का स्टेज? 

    हर साल बिग बॉस का नया सीजन एक थीम के साथ आता है। मेकर्स उसी के मुताबिक, अपने पूरे सीजन को प्लान करते हैं। इस बार की थीम राजनीति है, जो आप सब पहले ही सलमान खान (Salman Khan) के प्रोमोज में देख चुके हैं, जिसमें 'सिकंदर' एक्टर राजनेता की तरह कुर्ता और पयजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने उस पर हाफ कोट भी पहना है। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Contestants: बिग बॉस के घर में कौन-कौन मचाएगा बवाल? नए प्रोमो में सलमान खान ने खोला राज

    अब उन प्रोमो के बाद बिग बॉस 19 के स्टेज से सलमान खान की पहली तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में भाईजान जहां ब्लैक रंग के सूट के साथ ब्लू शर्ट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। तो वहीं अगर आप उनके पीछे सेट पर एक नजर डाले तो एक शेर रखा हुआ है, जिसने किंग का ताज पहना है। वहीं इस बार कंटेस्टेंट की एंट्री मिड से ही दिखाई जाएगी। 

    खबरें और भी

    कब और कहां देखें बिग बॉस का सीजन 19? 

    इस बार बिग बॉस के लिए जिन कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं, उसमें शहनाज गिल के भाई शाहबाज, सिंगर अमाल मलिक, WWE फाइटर अंडर टेकर, माइक टायसन, विवियन डीसेना की गर्लफ्रेंड वाहबीज डोराबजी जैसे कई जाने माने नाम नजर आएंगे। 

    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

    बिग बॉस का सीजन 19 आप 24 अगस्त से हर रात 10: 30 बजे से आएगा, लेकिन इसका प्रीमियर 9: 30 बजे के आसपास हो सकता है। इसे आप कलर्स टीवी के अलावा जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में होगी WWE के खतरनाक पहलवान की एंट्री, आंखे देखते ही खौफ खा जाते थे लोग