Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss Season 1: कौन बना था बिग बॉस का पहला विनर? 15 स्टार्स कंटेस्टेंट्स ने लिया था हिस्सा, जानें सबकुछ

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 01:00 PM (IST)

    कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 19 की चर्चा जोरों पर है। सलमान खान के शो का प्रोमो 18 साल बाद बदला गया है। आज बात कर रहे हैं कि शो ...और पढ़ें

    बिग बॉस सीजन 1 का विनर कौन बना (Photo Credit- Jagran)
    बिग बॉस सीजन 1 का विनर कौन बना (Photo Credit- Jagran)

    HighLights

    1. बिग बॉस सीजन 1 का विनर कौन बना
    2. 15 स्टार्स कंटेस्टेंट्स ने लिया था हिस्सा
    3. करोड़ में थी रियलिटी शो की प्राइज मनी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी लवर्स के बीच इन दिनों बिग बॉस 19 की चर्चा खूब चल रही है। हाल ही में सलमान खान का एक प्रोमो शेयर कर शो के अपकमिंग सीजन की घोषणा की गई। इसके बाद से ही रियलिटी शो लवर्स की खुशी का ठीकाना नहीं है। 18 साल बाद पहली बार अपकमिंग सीजन के लिए शो के लोगो (Bigg Boss 19 Logo) में बदलाव किया गया है। सलमान खान बीते कुछ सीजन से लगातार शो को होस्ट कर रहे हैं, लेकिन पहले सीजन में वह इसके होस्ट नहीं थे। आइए बिग बॉस सीजन 1 की डिटेल्स जानते हैं।

    टीवी पर रियलिटी शो बिग बॉस का पहला सीजन साल 2006 में आया था। उस समय यह शो कलर्स नहीं, बल्कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के चैनल पर आता था। 3 नवंबर 2006 से लेकर 26 जनवरी 2007 तक इसका पहला सीजन चला। कुल मिलाकर 86 दिनों तक टीवी पर इसके एपिसोड प्रासिरत हुए।

    बिग बॉस सीजन 1 के विनर कौन बने?

    टीवी पर बिग बॉस का दबदा पहले सीजन (Bigg Boss 19 Season 1) से ही बना रहा है। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने बिग बॉस सीजन 1 में बतौर होस्ट जिम्मेदारी निभाई। हालांकि, इस सीजन के बाद उन्होंने होस्ट के रूप में शो में कभी वापसी नहीं की। सीजन 2 में उनकी जगह पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने वापसी की।

    Photo Credit- Instagram

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: प्रीमियर से पहले ही आ जाएगा 'बिग बॉस 19' का फर्स्ट एपिसोड, अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे कंटेस्टेंट्स?

    सीजन 1 के विनर की बात करें, तो राहुल रॉय (Rahul Roy) ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। शायद आपको भी पता होगा कि उन्हें आशिकी फिल्म के लिए जाना जाता है। आशिकी से पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन लोगों के बीच आशिकी जैसी दीवानगी नहीं देखने को मिली। बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी।

    खबरें और भी

    सीजन 1 में कौन-कौन थे मशहूर कंटेस्टेंट्स

    अरशद वारसी के होस्ट किए गए बिग बॉस सीजन 1 में कई पॉपुलर चेहरे नजर आए थे। कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में राहुल रॉय, कैरल ग्रेसियस, रवि किशन, राखी सावंत, अमित साध, रूपाली गांगुली, बाबा सहगल, रागिनी शेट्टी, दीपक तिजोरी, अनुपमा वर्मा, आर्यन वैद, कश्मीरा शाह, दीपक पाराशर, बॉबी डार्लिंग, सलिल अंकोला का नाम शामिल था।

    Photo Credit- X

    बिग बॉस का सीजन 19 कब से शुरू हो रहा है?

    टीवी का विवादित रियलिटी शो बेहद जल्द टीवी पर दस्तक देने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने घोषणा की बिग बॉस 19 कलर्स टीवी पर 24 अगस्त से शुरू होगा। इसे आप कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss Malayalam 7: सलमान खान से पहले शुरू हुआ Mohan Lal का बिग बॉस, सीजन 7 में 19 कंटेस्टेंट्स ने ली एंट्री