Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की क्लास लगाना सलमान खान को ही पड़ी भारी, लोग बोले- 'खराब कर दिया उसका गेम'

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 05:25 PM (IST)

    Bigg Boss 19: विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) की क्लास लगाई। यूं तो घर में सभी कंटेस्टेंट ...और पढ़ें

    तान्या मित्तल की क्लास लगाने पर भड़के लोग। फोटो क्रेडिट- एक्स

    तान्या मित्तल की क्लास लगाने पर भड़के लोग। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. तान्या मित्तल की साइड ले रहे लोग 

    2. अमाल मलिक के हंसने पर भड़के लोग

    3. सलमान खान भी हो रहे हैं ट्रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss 19) के हालिया वीकेंड का वार में सलमान खान ने तान्या मित्तल को एक्सपोज किया और उन पर सिंपेथी कार्ड खेलने का आरोप लगाया। आलम यह है कि अब पूरा घर तान्या के खिलाफ खड़ा हो गया है। तान्या की क्लास लगाने के बाद अब खुद सलमान खान और कुछ कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

    सलमान खान ने बिग बॉस के वीकेंड का वार में तान्या मित्तल को बहुत समझाया। उन्होंने बताया कि उन्हें छोटी-छोटी बातों पर रोना नहीं चाहिए। साथ ही उनके गेम प्लान को भी एक्सपोज किया। इस बात से घरवाले खुश हो गए। नीलम के लिए फरहाना को वोट देने वाली बात भी सलमान ने उखाड़ी।

    इंटरनेट पर ट्रेंड हुईं तान्या मित्तल

    कुल मिलाकर वीकेंड का वार में सलमान खान ने रोने-धोने और सिंपेथी कार्ड को लेकर तान्या मित्तल को फटकार लगाई और उनके दोस्त अमाल मलिक, जीशान कादरी उनका सपोर्ट करने की बजाय हंसते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद अब वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। तान्या मित्तल इन दिनों एक्स हैंडल पर ट्रेंड कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में हुई रवि गुप्ता की एंट्री, आते ही घरवालों की कर दी बोलती बंद, सलमान भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

    तान्या के सपोर्ट में उतरे लोग

    एक यूजर ने कहा, "मैं हमेशा उसके झूठ के लिए उसे झूठा कहती थी, लेकिन आज मुझे सचमुच दुख हुआ। सलमान खान ने उसका खेल बिगाड़ दिया और उसके सो कॉल्ड दोस्त उस समय गायब हो गए जब उसे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।"

    खबरें और भी

    Tanya Mittal

    अमाल मलिक हुए ट्रोल

    एक ने कहा, "दोगलापन का सीजन है और तान्या सारे खेलों के बीच मजबूती से खड़ी है। अमाल का दोहरा चेहरा ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। सच्चाई हमेशा ज्यादा चमकती है। तान्या, मजबूत रहो। सोलो क्वीन बनकर और भी आगे बढ़ेंगी।"

    सलमान पर लग रहे आरोप

    कुछ लोगों का मानना है कि तान्या को इसलिए सुनाया गया क्योंकि उन्होंने अमाल मलिक को सपोर्ट नहीं किया। एक यूजर ने कहा, "तान्या के समर्थन में आए लोग। सभी को साफ है कि तान्या की इसलिए आलोचना की गई क्योंकि उन्होंने उनके नेपो किड को नई मॉडल कार जीतने में मदद नहीं की।"

     

    फिलहाल, वीकेंड का वार के बाद तान्या मित्तल का लोग सपोर्ट कर रहे हैं और अमाल, जीशान व शहबाज के उन पर हंसने पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Elimination: धरी रह गई सारी प्लानिंग! शो से एविक्ट हुआ ये मजबूत कंटेस्टेंट, खत्म होगा याराना