Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: सलमान खान के शो को मिली 12वीं कन्फर्म कंटेस्टेंट! बिग बॉस में मचाएंगी धमाल

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 08:10 PM (IST)

    सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शो को 12वीं कंटेस्टेंट मिल चुकी हैं। यह कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वा ...और पढ़ें

    सलमान खान के शो के लिए कन्फर्म हुआ इस कंटेस्टेंट का नाम (Photo Credit- Instagram)
    सलमान खान के शो के लिए कन्फर्म हुआ इस कंटेस्टेंट का नाम (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 टीवी पर देगा जल्द दस्तक
    2. सलमान खान के शो को मिली 12वीं कंटेस्टेंट्स
    3. शो में एंट्री लेते ही मचा देगी धमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी लवर्स के बीच इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस 19 की चर्चा चल रही है। प्रशंसक इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भाईजान के शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा भी खूब चल रही है। एक के बाद एक लगातार शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट के नाम कन्फर्म होते जा रहे हैं। इस बीच अब शो की 12वीं कंटेस्टेंट के नाम पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

    बिग बॉस ताजा खबर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया है कि तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट बनेंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने मेकर्स के साथ शो कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। वह सलमान खान के शो में बतौर 12वीं कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाली हैं।

    सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं तान्या

    तान्या मित्तल के बारे में बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और उनको पहचान महाकुंभ के दौरान मिली थी। उनकी स्टाइलिश पर्सनैलिटी हमेशा चर्चा में रहती है। कुछ लोगों का मानना है कि वह शो के अंदर लंबा सफर तय नहीं कर पाएंगी और 3 से 4 सप्ताह के बाद शो से बाहर हो जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Contestants List: सलमान के शो में मचेगा बवाल, प्रीमियर से पहले ही लीक हो गई कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

    इससे पहले भी बिग बॉस के कई सीजन में सोशल मीडिया स्टार्स और इंफ्लुएंसर को देखा जा चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि तान्या मित्तल अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के दम पर दर्शकों को कितना एंटरटेन कर पाती हैं और क्या वह घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देंगी।

    खबरें और भी

    कब शुरू होगा बिग बॉस 19?

    सलमान खान के होस्टिंग वाले इस शो की शुरुआत 24 अगस्त से टीवी पर होने वाली है। नए सीजन के लिए मेकर्स ने कई बदलाव किए हैं। इस सीजन की थीम घरवालों की सरकार है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि इसमें क्या नए बदलाव होंगे और उनसे शो की टीआरपी बढ़ेगी या नहीं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: टीवी की टीआरपी बढ़ाने आ रहे हैं सलमान खान! कब और कहां देख पाएंगे बिग बॉस का नया सीजन?