Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: तान्या मित्तल पर फूटा बलराज सिंह का गुस्सा, बोले- 'बॉस का लेवल...'

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 07:04 PM (IST)

    बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल के एंट्री लेते ही विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि वह घर में 2-4 लड़कों को पटा लेंगी। बलराज सिंह ने तान्या के इस बया ...और पढ़ें

    तान्या मित्तल पर फूटा बलराज सिंह का गुस्सा (Photo Credit- Instagram)
    तान्या मित्तल पर फूटा बलराज सिंह का गुस्सा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 में आते ही चर्चा में आई तान्या मित्तल
    2. तान्या के इस कमेंट से गुस्से में आए बलराज सिंह
    3. इस वजह से करना पड़ रहा है ट्रोलिंग का सामना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी लवर्स का पसंदीदा रियिलीट शो बिग बॉस 19 शुरू होते ही चर्चा में आ गया है। सलमान खान के शो में 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं और उनके बीच झगड़े का दौर भी शुरू हो गया है। कुनिका सदानंद के अलावा तान्या मित्तल के व्यवहार की खूब चर्चा हो रही है। बिग बॉस की खास बात है कि इसमें नजर आने वाले कंटेस्टेंट की चर्चा घर के बाहर सितारों और लोगों के बीच भी खूब होती है।

    तान्या ने बिग बॉस के मंच पर एंट्री लेते ही एक विवादित बयान दे दिया था कि वह घर के अंदर 2-4 लड़कों को पटा लेंगी, जो उनके छोटे-छोटे काम करते रहेंगे। पानी लाना और आदी, जिससे उन्हें खुद मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इस बीच बलराज सिंह के निशाने पर तान्या आ गई हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने तान्या के बारे में क्या कुछ कहा है?

    बलराज सिंह के निशाने पर आई तान्या मित्तल

    बलराज सिंह ने कहा, एक ऐसी लड़की जो खुद को आध्यात्मिक मानती हैं और फिर मंच पर पहुंचकर कहती हैं कि बिग बॉस में चार लड़कों को प्रभावित करेंगी। ऐसा कहने वाली लड़की कभी भी आध्यात्मिक रूप से समर्पित नहीं हो सकती हैं। उन्होंने आगे कहा, तान्या ने बिग बॉस में आते ही साबित कर दिया है कि मैं जो उनके बारे में सोचता हूं, वो बिल्कुल सही है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'ये कौन सा माल फूंककर आई है', दर्शकों ने Urvashi Rautela से की इस कंटेस्टेंट की तुलना

    बलराज सिंह की टिप्पणी ने लोगों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है कि वह क्या सच में आध्यात्मिक को जीवन में मानती हैं या नहीं। इसके अलावा, तान्या के खुद को बॉस बोलने की मांग पर भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    वीकेंड का वार में क्या लगेगी तान्या मित्तल की क्लास?

    बिग बॉस 19 का पहला वीकेंड का वार थोड़ा स्पेशल होने वाला है। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान तान्या मित्तल की क्लास लगाते हैं या फिर उनकी जगह कौन-कौन भाईजान के निशाने पर आता है। सलमान के बारे में सभी जानते हैं कि वह हर तरह से कंटेस्टेंट को समझाना जानते हैं। संभावना है कि उनके निशाने पर बसीर अली और तान्या जरूर आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बसीर अली पर फूटा शहनाज गिल के भाई का गुस्सा! बोले- उसका लेवल दिखता है