Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 19: बिग बॉस में हुई इस सिंगर की एंट्री? इस खास कंटेस्टेंट के लिए मेकर्स ने बदली पॉलिसी!

    Updated: Thu, 29 May 2025 08:16 PM (IST)

    टीवी लवर्स के बीच बिग बॉस की चर्चा अक्सर चलती है। इन दिनों रियलिटी शो के 19वें सीजन का जिक्र चल रहा है। पिछले सीजन की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने अपने नाम ...और पढ़ें

    बिग बॉस 19 में हुई इस इंफ्लुएंसर की एंट्री (Photo Credit- Instagram)
    बिग बॉस 19 में हुई इस इंफ्लुएंसर की एंट्री (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 की चर्चा इन दिनों चल रही है
    2. मेकर्स ने शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करना किया शुरू
    3. इस सिगंर को ऑफर हुआ बिग बॉस 19

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी लवर्स के बीच रियलिटी शोज की चर्चा हमेशा चलती है। इसमें बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे हिट सीरियल का नाम शामिल किया जाता है। हाल ही में अपडेट सामने आया है कि खतरों के खिलाड़ी 15 को पोस्टपोन किया जा सकता है। इसके बाद बिग बॉस लवर्स के लिए जानकारी सामने आई कि बिग बॉस 19 टीवी पर जल्दी शुरू हो सकता है। ऐसी भी चर्चा चल रही है कि यह सीजन 5 महीने से ज्यादा समय तक चलने वाला है। इस बीच अब पता चला है कि रियलिटी शो के अपकमिंग सीजन के लिए मेकर्स ने एक इंफ्लुएंसर को अप्रोच किया है।

    सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो के 19वें सीजन के शुरू होन से पहले कहा गया कि इस बार केवल फिल्मी सितारों को ही शो का ऑफर दिया जाएगा। खासकर किसी भी इंफ्लुएंसर या सोशल मीडिया फेम को नहीं बुलाया जाएगा। खैर, अब अपडेट सामने आया है कि बिग बॉस 19 के लिए पहले इंफ्लुएंसर को अप्रोच किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    बिग बॉस 19 का हिस्सा बन सकती हैं ये सिंगर

    बिग बॉस ताजा खबर की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, मशहूर कंटेंट क्रिएटर और सिंगर चित्रांशी ध्यानी को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। खैर, मेकर्स या सिंगर ने खुद इससे जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके बाद उनके नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। बिग बॉस लवर्स तो उनके बारे में अधिक जानकारी जुटाने में लग गए हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Bigg Boss Khabri (@biggboss.tazakhabar)

    ये भी पढ़ें- इस टीवी होस्ट के आगे फेल हैं कपिल शर्मा और Amitabh Bachchan, एक महीने के लिए वसूलता है 60 करोड़ की मोटी फीस

    कब शुरू होगा रियलिटी शो का नया सीजन?

    टीवी के विवादित रियलिटी शो के फैंस इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मेकर्स शो के लिए अच्छे कंटेस्टेंट्स की तलाश में लगे हुए हैं। इसके लिए शो के मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को ऑफर देना शुरू कर दिया है। चित्रांशी ध्यानी के अप्रोच करने से पहले टीवी अभिनेता विक्रम सिहं चौहान का नाम बिग बॉस 19 के लिए सामने आया था। हालांकि, एक्टर ने इसमें शामिल होने से साफ मना कर दिया। आगामी दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि शो के लिए किन-किन सितारों का नाम सामने आता है।

    खबरें और भी

    बिग बॉस 19 को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस शो को जुलाई के आखिरी तक शुरू किया जा सकता है। इस जानकारी के सामने आने के बाद फैंस तो शो को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: इस बार बदलेगा बिग बॉस का पूरा फॉर्मेट, सलमान खान के शो में किसकी नो-एंट्री?