Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 19: टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस की हुई बिग बॉस में एंट्री? रियलिटी शो में लगेगा ग्लैमर का तड़का

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 09:45 PM (GMT+05:30)

    टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे हैं। सलमान खान के शो के नए सीजन के लिए मेकर्स कंटेस्टेंट्स की तलाश में लगे हुए है ...और पढ़ें

    सलमान खान का शो बिग बॉस 19 (Photo Credit- Instagram)
    सलमान खान का शो बिग बॉस 19 (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 का इंतजार टीवी लवर्स कर रहे हैं
    2. सलमान खान के शो में होगी इस पॉपुलर एक्ट्रेस की एंट्री
    3. टीवी के इस पॉपुलर शो का रह चुकी हैं हिस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी लवर्स को रियलिटी शो बिग बॉस के अपकमिंग सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। बिग बॉस 18 के विनर एक्टर करणवीर मेहरा बने थे। इसके बाद अब लोगों की एक्साइयटमेंट सलमान खान के शो के 19वें सीजन को लेकर लगातार बढ़ रही है। इस विवादित रियलिटी शो से जुड़े अपडेट दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। शुरुआत में चर्चा था कि इस सीजन के लिए मेकर्स यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर को अप्रोच नहीं करेंगे। हालांकि, अब इसे महज अफवाह बताया जा रहा है। टीवी के पॉपुलर शो के लिए अब एक छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री को अप्रोच किया गया है।

    बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) टीवी पर वापसी के लिए तैयार है। यह सीजन करीब 5 महीने से ज्यादा समय तक चलेगा। ऐसे में संभावना है कि इस पार मनोरंजन का डोज भी डबल मिलेगा। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स के शो में शामिल होने की चर्चा चल रही है। इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की फेम एक्ट्रेस को शो ऑफर होने की जानकारी सामने आई है।

    Photo Credit- Instagram

    टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस को ऑफर हुआ शो?

    बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स ने टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को अप्रोच किया गया है। वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। उनके नाम की चर्चा बिग बॉस के हर सीजन में होती है। मेकर्स उन्हें हर बार अप्रोच करते हैं, लेकिन लग रहा है कि शायद इस बार वह सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो उन्हें टीवी के पॉपुलर शो में अपनी पॉपुलर भूमिका को छोड़ना होगा।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बिग बॉस के लिए इन सितारों को किया गया अप्रोच? एक का Salman Khan से है गहरा कनेक्शन

    View this post on Instagram

    A post shared by Bigg Boss Khabri (@biggboss.tazakhabar)

    हालांकि, अभी मेकर्स और एक्ट्रेस की ओर से इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल उनके नाम की चर्चा चल रही है। अगर एक्ट्रेस राजी हो जाती हैं, तो वह इस शो में नजर आएंगी।

    खबरें और भी

    शो में एंट्री होने पर क्या खास दिखेगा?

    बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं। एक्ट्रेस अक्सर सामाजिक विषयों पर भी बात करती हैं। ऐेस में बीबी हाउस में उनकी एंट्री होती है, तो शायद लोगों को उनकी एक अच्छी छवि देखने को मिल सकती है।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में मशहूर इंफ्लुएंसर की एंट्री हुई पक्की? पहले भी मिल चुका है Salman Khan के शो का ऑफर