Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 19: कजरारे नैनों वाली ये वायरल गर्ल लेंगी सलमान खान के शो में एंट्री? कभी बेचा करती थी माला

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 08:05 PM (IST)

    सलमान खान के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा जोरो पर है। मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के लिए कई सोशल मीडिया स्टार्स और एक्टर्स को अप्रोच किया है। ...और पढ़ें

    बिग बॉस 19 में हुई इस वायरल गर्ल की एंट्री (Photo Credit- Instagram)
    बिग बॉस 19 में हुई इस वायरल गर्ल की एंट्री (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 का सभी को बेसब्री से इंतजार है
    2. अब शो में हुई इस वायलर गर्ल की एंट्री
    3. सलमान खान के शो के बारे में कही ऐसी बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी लवर्स के बीच सलमान खान के शो का जिक्र अक्सर चलता है। इन दिनों बिग बॉस के सीजन 19 (Bigg Boss 19) की चर्चा चल रही है। इस विवादित रियलिटी शो को देखने के शौकीन शो से जुड़े हर अपडेट को गंभीरता से लेते हैं। नए सीजन के लिए मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। इसके लिए कई पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार्स और एक्टर्स को अप्रोच किया जा चुका है। अब शो में एक वायरल गर्ल की एंट्री का अपडेट सामने आया है।

    बिग बॉस का अपकमिंग सीजन कई वजह से खास होने वाला है। इस बार शो का सीजन 3 महीने नहीं, बल्कि 5 महीने से ज्यादा समय तक चलेगा। हाल ही में अपडेट आया था कि शो को सलमान खान तीन माह के लिए ही होस्ट करेंगे और इसके बाद बाकी दो महीने के लिए फराह खान, करण जौहर या अनिल कपूर होस्टिंग की कमान संभाल सकते हैं।

    मोनालिसा की होगी बिग बॉस 19 में एंट्री

    महाकुंभ मेले में माला बेचने आई मोनालिसा खूबसूरती और अपनी आंखों के कारण आते ही छा गई थी। इंटरनेट की वह वायरल गर्ल बन गई और वह एक्टिंग में भी डेब्यू कर चुकी हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ है। बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोनालिसा को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अपूर्वा से ज्यादा शातिर Traitor लेगा शो में एंट्री, हिना खान की ऑनस्क्रीन 'मां' भी मचाएंगी धमाल

    सलमान खान के शो में जाने पर क्या बोलीं मोनालिसा?

    मोनालिसा (Monalisa) का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर हाल ही में वायरल हो रहा है। इसमें उनसे पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस 19 का हिस्सा बनना चाहेंगी। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, हां मैं जरूर जाऊंगी। खैर, अभी तक मेकर्स ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उनकी तरफ से मोनालिसा को शो ऑफर किया गया है या नहीं।

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया पर वायरल गर्ल मोनालिसा का वीडियो छाया हुआ है और फैंस कमेंट करके एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं कि वह उन्हें रियलिटी शो में देखना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में शामिल हो सकते हैं टीवी के ये दो बड़े सितारे, शो में देखने को मिलेंगे खास बदलाव?