Bigg Boss 19: अमाल मलिक पर जमकर बरसे रोहित शेट्टी, सलमान खान की गैर मौजूदगी में दिखाया आईना
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: इस वीकेंड के वार पर घरवालों की बोलती बंद करने के लिए एक्शन मास्टर रोहित शेट्टी वीकेंड के वार में आ रहे हैं। सलमान खान की ...और पढ़ें
-1763144483909_m.webp)
रोहित शेट्टी ने लगाई अमाल मलिक की क्लास/ फोटो- Instagram
HighLights
अमाल मलिक पर फूटा रोहित शेट्टी का गुस्सा
फरहाना भट्ट की भी जमकर लगाई क्लास
इस वीकेंड के वार सलमान की जगह होंगे रोहित शेट्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार पर फैंस भाईजान सलमान खान से अक्सर इस बात को लेकर खफा हो जाते हैं कि वह फरहाना भट्ट को डांटते रहते हैं, लेकिन जब बात अमाल मलिक की आती है, वह उन्हें उनकी गलतियों पर आईना दिखाने की जगह उन्हें कवर करते हैं।
हालांकि, अब फैंस के मन की इस मुराद को वीकेंड के वार में पूरा करने के लिए एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 के इस वीकेंड के वार पर उन्होंने सलमान खान की गैर मौजूदगी में अमाल मलिक और शहबाज को उनके बर्ताव के लिए जमकर खरी खोटी सुनाई है। वीकेंड के वार में आपको क्या-क्या देखने को मिलेगा, चलिए बताते हैं।
अमाल मलिक पर रोहित शेट्टी का वार
बीते एपिसोड में तो हम ये देख चुके थे कि गौरव खन्ना के कैप्टन बनते ही घर में काफी अफरा-तफरी मच गई। शहबाज ने बिग बॉस के मेकर्स पर काफी इल्जाम लगाए। उन्हें रोता देखकर अमाल मलिक भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स को बायस्ड होने से लेकर झूठा और न जाने क्या-क्या कह दिया। इसी सिलसिले में रोहित शेट्टी ने वीकेंड के वार में अमाल और शहबाज को आड़े हाथ लिया।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Elimination: इस हफ्ते एविक्शन में आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट, 9 में से कौन होगा कुर्बान?
एक्सपेज बीबी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीकेंड के वार में रोहित शेट्टी ने अमाल मलिक और शहबाज की शो को लेकर जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा, "बिग बॉस को डिसरिस्पेक्ट बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है, आप लोगों ने जो भी कहा वह बिल्कुल गलत है। बाहर लोगों को ये लगता है कि ये शो बायस्ड और अनफेयर है, क्योंकि हम आपको फेवर करते हैं। जब मृदुल तिवारी मिड वीक एविक्शन में बाहर हुआ तो किसी ने क्यों नहीं कहा कि ये शो अनफेयर है"।
खबरें और भी

फरहाना भट्ट को भी रोहित ने सुनाई खरी खोटी
अमाल और शहबाज को ही नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी फरहाना भट्ट को भी गौरव खन्ना को डबल स्टेंडर्ड कहने पर चुप नहीं रहे। उन्होंने फरहाना भट्ट को वह समय याद दिला दिया, जब तीसरी बार कैप्टन बनने के लिए उन्होंने नीलम का लैटर फाड़ दिया था। उन्होंने कहा गौरव तो 11 हफ्तों के बाद बन रहे हैं, तो वह ऐसा क्यों न करे।

आपको बता दें कि सलमान खान तमन्ना-जैकलीन, मनीष पॉल और बाकी टीम के साथ द-बैंग टूर पर हैं, जिसकी वजह से वह बिग बॉस 19 के इस वीकेंड के वार में मौजूद नहीं रह पाएंगे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Elimination: इस हफ्ते एविक्शन में आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट, 9 में से कौन होगा कुर्बान?