Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19 WKV: अशनूर कौर को बॉडी शेमिंग करने की Tanya Mittal ने चुकाई कीमत, वीकेंड के वार में हुआ घमासान

    Updated: Sat, 01 Nov 2025 11:19 AM (IST)

    Bigg Boss 19: इस वीकेंड के वार पर सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेने वाले हैं। पिछले कई हफ्तों से तारीफ पाने वाली तान्या मित्तल ने जिस तरह से ...और पढ़ें

    बिग बॉस 19 वीकेंड के वार में तान्या मित्तल की लगी क्लास/ फोटो- Instagram

    बिग बॉस 19 वीकेंड के वार में तान्या मित्तल की लगी क्लास/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सलमान खान ने तान्या मित्तल को चखाया मजा

    2. अशनूर कौर को बॉडी शेम करना पड़ा भारी

    3. वीकेंड के वार में इस बार मचेगा बवाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट के चेहरों से नकाब उतर रहे हैं। बीते एक हफ्ते में जहां फरहाना भट्ट की मालती-मृदुल और प्रणित से गहरी लड़ाई हुई, तो वहीं दूसरी तरफ तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने तो अशनूर कौर को बॉडी शेम करने की सारी हदें पार कर दी। 

    बिग बॉस के घर में पूरे हफ्ते हुए बवाल का हिसाब-किताब लेने वीकेंड के वार पर होस्ट सलमान खान आ चुके हैं। इस दौरान सलमान खान ने सबसे पहले तान्या और नीलम को ही आड़े हाथों लिया। हालांकि, तान्या ने दबंग खान के सामने ही ड्रामे शुरू कर दिए। वीकेंड के वार में सलमान खान ने उनकी क्लास लगाते हुए क्या कहा, चलिए देखते हैं वीडियो:

    सलमान खान ने तान्या मित्तल से पूछा ये सवाल 

    जियो हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीकेंड के वार का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान तान्या मित्तल और नीलम से पहले तो अशनूर कौर के बारे में उनकी राय पूछी। पीठ पीछे अशनूर के लिए हाथी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाली नीलम और तान्या ने बड़ी ही चालाकी से अपना बयान बदल दिया। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Elimination: फैंस के बलबूते उछलने वाला ये कंटेस्टेंट हुआ एविक्ट, सलमान दिखाएंगे बाहर का रास्ता

    वीकेंड के वार में सलमान खान के सामने जहां नीलम ने अशनूर को खूबसूरत कहा, तो वहीं ड्रामा क्वीन तान्या मित्तल ने उन्हें 'प्रिंसेस' ही कह दिया। इस बात को सुनकर सलमान खान ने उन्हें एक गुस्से से रिएक्शन दिया। उसके बाद दबंग खान ने पहले नीलम को खरी खोटी सुनाते हुए कहा, "नीलम आपको अपनी चुगली पर बहुत गर्व है? अब क्यों नहीं बोल रहीं..और तान्या मित्तल आपने उन्हें कहा हाथी जैसी, डायनासोर, मोटी, फुग्गे जैसी शक्ल वाली...ये सब बोलने का हक आपको किसने दिया। 

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

    बॉडी शेमिंग की बातें सुनकर इमोशनल हुईं अशनूर 

    अशनूर कौर ने जब अपने बारे में इस तरह की बातें सुनी तो वह काफी भावुक हो गईं। अपने बारे में गंदे रिमार्क से अशनूर काफी भावुक हो गईं। उन्होंने तान्या को कहा, 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए'। जिस तरह से सलमान खान ने तान्या मित्तल को खरी खोटी सुनाई उसकी तारीफ करते हुए फैंस नहीं थक रहे हैं। 

    bigg boss 19 weekend ka vaar  (4)

    एक यूजर ने लिखा, "सलमान सर इस बात को कॉल आउट करने के लिए आपका शुक्रिया"। दूसरे यूजर ने लिखा, "अब जाकर दिल को सुकून मिला है, ये दोनों पेंडुल गर्ल अशनूर के पीछे ही पड़ी रहती हैं"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "तान्या सलमान खान को ऐसे देख रही है, जैसे ये सब उसे पता ही नहीं किसने बोला है"। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'मुझे तो ये ड्रामेबाज...' Gauahar Khan ने अशनूर की बॉडी शेमिंग करने पर तान्या को लगाई लताड़