Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: अब Tanya Mittal की खुलेगी पोल! वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस में आएगा एक्स ब्वॉयफ्रेंड?

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 08:50 AM (IST)

    Bigg Boss 19 Wild Card Contestant फेमस इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन तान्या मित्तल जब से बिग बॉस 19 के घर में गई हैं किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में हैं। ...और पढ़ें

    बिग बॉस 19 के घर में होगी तान्या मित्तल के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 19 के घर में होगी तान्या मित्तल के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में तान्या कर रहीं चर्चा
    2. तान्या मित्तल को बिग बॉस में लगेगा बड़ा झटका
    3. बिग बॉस के घर में तान्या मित्तल का होगा पर्दाफाश

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का नाम सबसे ऊपर है। वह सिर्फ घरवालों का ही नहीं, बल्कि जनता का ध्यान भी खींच रही हैं। अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बड़ी-बड़ी बात करना हो या फिर पास्ट रिलेशनशिप पर चर्चा करना हो, वह किसी भी दिन लाइमलाइट से दूर नहीं हो पा रही हैं।

    तान्या मित्तल बिग बॉस के घर में एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स के बारे में चर्चा कर रही हैं। हाल ही में, वह शायरी के जरिए अपने एक एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात करती हुई नजर आई थीं और बताया था कि वह नेता है। दूसरी ओर एक जाने-माने इन्फ्लुएंसर दावा कर रहे हैं कि वह उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं और उन्होंने तान्या को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 

    तान्या के एक्स ब्वॉयफ्रेंड बिग बॉस में लेंगे एंट्री?

    अब ऐसी चर्चा हो रही है कि तान्या मित्तल के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की सलमान खान के शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ वक्त से वह अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में लगातार बात कर रही हैं। हालिया एपिसोड में उन्होंने शायरी में एक्स का जिक्र करते हुए कहा था, "पूरी दुनिया ने कहा, वो मेरे लायक नहीं। सच बताऊं तो उसके जैसा पूरी दुनिया में कोई विधायक नहीं है।"

    सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि बिग बॉस के घर में नया ट्विस्ट लेकर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड आ सकते हैं। फिलहाल, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बसीर-कुनिका के बाद इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी बिग बॉस की सत्ता, नया कैप्टन बन नाक में करेगा दम!

    तान्या मित्तल पर लगा चुके आरोप

    खुद को तान्या मित्तल का एक्स ब्वॉयफ्रेंड बताने वाले बलराज सिंह (Balraj Singh) लगातार उनके बारे में बड़े खुलासे कर रहे हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू में बलराज ने रिवील किया था कि तान्या झूठी हैं। उन्होंने दावा किया था कि कंटेस्टेंट ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी असलीयत जल्द ही सामने आएगी। बता दें कि बलराज खुद भी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'पूरे देश में उसके जैसा विधायक...' Tanya Mittal ने ब्वॉयफ्रेंड पर मारी शायरी, सुनकर चौंक गए शहबाज