विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 19: वीकेंड में तबाही मचाने आ रहा है पहला वाइल्ड कार्ड, सलमान खान का पहले से है फेवरेट?

Published: Sat, 06 Sep 2025 01:04 PM (IST)

Bigg Boss 19 Wild Card सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 19 से इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट का पत्ता ...और पढ़ें

बिग बॉस 19 में होंगी पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री/ फोटो- Instagram
बिग बॉस 19 में होंगी पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. इस हफ्ते घर में होगी पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री
  2. एक कंटेस्टेंट का सफर शो में होगा खत्म
  3. पहले वाइल्ड कार्ड का सलमान खान से क्या नाता?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 के मेकर्स अपने कंट्रोवर्शियल शो से दर्शकों को इंगेज रखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जहां पहले ही हफ्ते में फरहाना को घर से निकालकर सीधा सीक्रेट रूम भेज दिया गया, तो वहीं उनके वापस आते ही घर का पूरा माहौल ही बदल गया।

पहले से ही एक-दूसरे को खाने बैठे घरवालों के बीच अब बिग बॉस एक ऐसे कंटेस्टेंट को लाने की तैयारी में हैं, जो ऑडियंस के बीच पहले से ही काफी पॉपुलर है। जिसको हंसाने के लिए कॉमेडी करने की जरुरत नहीं है, वह बोलता है और खुद ब खुद दर्शकों की हंसी छूट जाती है। जी हां आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं, इस वीकेंड का वार बिग बॉस 19 में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है।

बिग बॉस 19 में आते ही धमाल मचाएगा ये लड़का

बिग बॉस 19 के घर में इस बार लड़कों से ज्यादा लड़कियों के बीच वॉर देखने को मिल रही है। जहां नेहल से लेकर फराहना तक तान्या मित्तल (Tanya Mittal)के पीछे पड़े हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अश्नूर कौर भी फॉर्म में आ चुकी हैं। अब घर के इस माहौल को और भी गरम करने के लिए कोई और नहीं, बल्कि मृदुल तिवारी का दुश्मन वाइल्ड कार्ड बनकर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- 'ये हमारे परिवार के लिए...', परेशान होकर बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट Tanya Mittal के माता-पिता ने जारी किया बयान?

अब तक तो आप समझ गए होंगे कि यहां किसकी बात हो रही है। अगर आपको अभी भी हिंट नहीं मिला है, तो हम आपको बता दें कि बिग बॉस 19 में जो पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आ रहे हैं, वह कोई और नहीं शहनाज गिल के भाई शाहबाज हैं। जो इससे पहले बीबी 13 में नजर आ चुके हैं और कहीं न कहीं सलमान और फैंस के दिल में एक अलग जगह बना चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस वक्त सीक्रेट रूम हैं और वीकेंड के वार पर घर में एंट्री ले सकते हैं। 

Photo Credit- Instagram

मृदुल से स्टेज पर हुआ था शाहबाज का पंगा

इस बार बिग बॉस ने 2 कंटेस्टेंट के बीच पॉपुलैरिटी का एक पोल किया था, जिसमें मृदुल और शाहबाज का नाम शामिल था। इस पोल को सोशल मीडिया पर मृदुल ने भारी वोट्स से जीत लिया था और उन्हें घर में एंट्री मिल गई थी। शाहबाज को स्टेज से ही शो को अलविदा कहना पड़ा था।

Photo Credit- Instagram

अब शाहबाज बिग बॉस 13 की तरह ही वाइल्ड कार्ड बनकर इस सीजन में कितना धमाल मचाते हैं, इसका तो सबको इंतजार है ही, लेकिन कुनिका सदानंद, आवेज दरबार, तान्या मित्तल, मृदुल तिवारी और अमाल मलिक नॉमिनेट है। उनमें से कौन शो को दूसरे हफ्ते में अलविदा कहता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बदल रहा है बिग बॉस के घर का मौसम, 'वड़ा पाव' की बातों से शुरू हुई प्यार की कहानी?