Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: कैप्टन बनते ही Amaal Malik ने गिरगिट की तरह बदला रंग? दोस्त ही बनेगा सबसे बड़ा दुश्मन

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 06:48 PM (IST)

    बिग बॉस के घर में रिश्ते मौसम से भी ज्यादा तेज बदलते हैं। पहले हफ्ते जो दोस्त होता है अगले हफ्ते वहीं बाकी के साथ मिलकर षड्यंत्र रचता है। कुनिका और बस ...और पढ़ें

    कैप्टन बनने के बाद बदले अमाल मलिक/ फोटो- Instagram
    कैप्टन बनने के बाद बदले अमाल मलिक/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अमाल मलिक की तीन हफ्ते की टूटी दोस्त
    2. अमाल के बर्ताव से इस कंटेस्टेंट को पहुंची ठेस
    3. इस घरवाले ने काम करने से किया साफ इनकार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 को शुरू हुए 3 हफ्ते होने जा रहे हैं और हर दिन घर के अंदर मौजूद 17 सदस्य दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बीते दिन ही सलमान खान के शो में तीसरा कैप्टेंसी टास्क खेला गया।

    इस टास्क में अभिषेक बजाज को हराकर अमाल मलिक घर के नए कैप्टन बने। कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) और बसीर अली के बाद अमाल के हाथ में घर की कप्तानी की कमान आने से घर में एक ही दिन में काफी हलचल मच गई है। सिंगर के बर्ताव से उनके सबसे अच्छे दोस्त उनसे रूठ गए हैं, तो वहीं एक कंटेस्टेंट ने उनकी कप्तानी में मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। शो में क्या-क्या हुआ, चलिए जानते हैं:

    क्या कैप्टेंसी मिलते ही बदले अमाल के तेवर?

    बिग बॉस ने हाल ही में एक टास्क किया था, जिसमें 2 टीमें बनाई गई थी, टीम रेड और टीम ब्लू बनाई गई थी। टीम रेड ने ये टास्क जीत लिया था, जिसके बाद उस टीम से ही कैप्टन चुना जाना था। सभी ने मिलकर अमाल मलिक को घर का नया कैप्टन चुना। नया कैप्टन बनने के बाद अमाल के बर्ताव में थोड़ा तो बदलाव आया है, जिससे उनके सबसे करीबी दोस्त जीशान काफी नाराज हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Wild Card: बढ़ेगा बिग बॉस का तापमान! इन दो हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री मचाएगी तहलका

    बिग बॉस तक नाम के एक एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि हाल ही में अमाल के कैप्टन बनने के बाद जीशान कादरी सिंगर के बदले हुए बर्ताव के बारे में बात करते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि कैसे अमाल घर के अंदर उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अमाल मलिक की कैप्टेंसी में फरहाना ने किसी भी ड्यूटी को करने से साफ इनकार कर दिया है। दोनों का बिग बॉस के घर में बड़ा झगड़ा हो गया।

    खबरें और भी

    अमाल के दिल में जगह बना रही है ये कंटेस्टेंट

    हाल ही में अपने दोस्त के बर्ताव से दुखी अमाल मलिक जब अकेले में रो रहे थे, तो तान्या मित्तल को उनके पास बैठकर उन्हें चुप करवाते हुए देखा गया। मेकर्स ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बेड पर लेटे अमाल मलिक को एक कहानी सुनाते हुए तान्या उनके आंसू पोंछ रही हैं।

    आपको बता दें कि जब कुनिका सदानंद ने तान्या की मां की परवरिश पर सवाल उठाए थे, तो अमाल मलिक 61 साल की एक्ट्रेस पर बुरी तरह से भड़क गए थे। यहां तक कि उन्होंने तान्या का साथ देते हुए अपने ही दोस्तों बसीर अली और जीशान कादरी को भी खरी खोटी सुनाई थी।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Elimination: वीकेंड के वार में सलमान सुनाएंगे ये फैसला, एलिमिनेशन से पहले आया बड़ा ट्विस्ट?