'जाटा का छोरा' आने से बदल गई Bigg Boss 20 की हवा, घरवालों के निशाने पर आया वाइल्ड कार्ड एंट्री?
बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर एंट्री लेने वाले नकुल धुल के आने से घर का माहौल गर्म हो गया है।
-1791869426954_m.webp)
बिग बॉस 20 (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)
HighLights
बिग बॉस 20 में आए नकुल धुल
वाइल्ड कार्ड एंट्री से बदला माहौल
घरवालों के निशाने पर आए नकुल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में हाल ही में दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है, जिनमें एक टीवी एक्टर मनीष गोयल और दूसरे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल हैं। नकुल के आने से बिग बॉस 20 के घर की हवा बदल गई है और माहौल गर्म हो गया है।
लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया है कि सभी घरवाले नकुल धुल (Nakul Dhull) के खिलाफ हैं और उनके रवैये से परेशान हो गए हैं। आइए जाने हैं कि पूरा मामला क्या है।
कौन हैं नकुल धुल?
बात की जाए बिग बॉस 20 में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वाले नकुल धुल के बारे में तो वह हरियाणा के फरीदाबाद से नाता रखते हैं। पढ़ाई के मामले में नकुल इंजीनियरिंग की डिग्री लिए हुए हैं और जाट समुदाय से नाता रखते हैं। बिग बॉस 20 में शामिल होने के तौर पर सोशल मीडिया पर उन्हें जटा का छोरा के तौर पर भी बुलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Amrapali Dubey की बिग बॉस के घर में हुई बॉडी शेमिंग, गुस्से से आगबबूला हुईं बहन; गुल्लू को लगाई फटकार

बताया ये भी जाता है कि नकुल धुल बॉक्सिंग के मामले में भी माहिर हैं। 6 फीट 2 इंच की मजबूत कद-काठी वाले नकुल की फिटनेस देखकर इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि नकुल धुल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उस पर मजह एक पोस्ट ही अपडेट है।
-1791870275549.webp)
इसके अलावा यूट्यूब पर करीब 2 लाख सब्सक्राइबर भी मौजूद हैं। इस तरह से नकुल धुल एक फेमस सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के तौर पर बिग बॉस 20 शो में शामिल हुए हैं।
क्यों नकुल धुल के खिलाफ बिग बॉस 20 के घरवाले?
नकुल धुल को बिग बॉस 20 में शामिल हुए अभी महज एक दिन बीता है और उनके तेवर देखकर घरवालों की टेंशन बढ़ गई है। पहले राशन के घी को लेकर अरिश्फा खान के सपोर्ट में नकुल ने आवाज उठाई और कनिका मान से पंगा लिया। इससे पहले अमन पर विवादित टिप्पणी करके नकुल धुल ने घर का माहौल गर्मा दिया। इसके अलावा अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ सख्त रवैये के चलते नकुल धुल सभी के निशाने पर आ गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।