Bigg Boss 20 में एंट्री लेना चाहती हैं Mahabharat की 'उत्तरा', सलमान खान के रियलिटी शो के लिए हैं रेडी
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले चर्चा में गया है, जिसकी वजह महाभारत फेम एक्ट्रेस का बयान है। ...और पढ़ें

बिग बॉस 20 आया चर्चा में (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कुछ महीनों बाद शुरू होगा बिग बॉस 20
इस एक्ट्रेस ने शो का हिस्सा बनने की जताई इच्छा
इन मूवीज के लिए फेमस हैं ये अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी आर चोपड़ा के कल्ट धारावाहिक महाभारत (Mahabharat) के बारे में आज भी खूब जिक्र किया जाता है। जिसकी वजह इस माइथोलॉजिकल शो की कास्ट है, जिसमें अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ने उत्तरा का अहम किरदार निभाया था।
हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में वर्षा उसगांवकर ने सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss 20) में जाने की इच्छा जाहिर की है।
बिग बॉस जाना चाहती हैं वर्षा उसगांवकर
रियलिटी शो में पूरी तैयारी के साथ जाना चाहिए, यह मानना है अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर (Varsha Usgaonkar) का। बिग बॉस मराठी 5 में भाग ले चुकीं वर्षा बिग बॉस हिंदी में जाने की चाहत रखती हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो इस बार वह पूरी तैयारी के साथ जाएंगी। इसका कारण बताते हुए वर्षा कहती हैं-
यह भी पढ़ें- कहां गईं महाभारत की 'उत्तरा', 'शकुनी मामा' ने बनाया स्टार; 58 साल की अक्षय की हीरोइन अब दिखती हैं ऐसी?
-1780321510204.jpg)
मराठी बिग बॉस से निकलने के बाद मैंने मराठी और हिंदी के अलग-अलग सीजन को देखा है। समझ आया कि किसी भी रियलिटी शो में अगर आप जाते हैं तो तैयार होकर जाना चाहिए। शारीरिक तौर पर फिट होना पड़ता है। भले ही आप सीनियर कलाकार हैं, लेकिन फिटनेस जरूरी है। मैं जिम कभी जाती नहीं हूं, लेकिन अगर इस बार बिग बॉस जाना हुआ तो जिम जाऊंगी, बाक्सिंग सीख लूंगी।

हाथ-पैर में दम होना चाहिए। मराठी शो में कोई धक्का देता था तो मैं गिर जाती थी। कई बार डर लगता था कि चेहरे पर चोट न लग जाए, क्योंकि आर्टिस्ट हूं, हमारे पेशे में चेहरा बहुत मायने रखता है। इस बार ऐसा जोखिम नहीं लूंगी और पूरी तैयारी के साथ जाऊंगी।
खबरें और भी
वैसे बिग बास हिंदी का आफर तो मुझे बिग बॉस मराठी से पहले दो बार आ चुका है। मुझे रियलिटी शो से ही डर लगता था। लेकिन कुछ चीजें प्रशसंकों के लिए करनी पड़ती हैं। जब बिग बास मराठी के पांचवें सीजन का आफर आया तो सोचा उनके लिए कर लेती हूं। मैंने चुनौती की तरह लिया था। अब बिग बास हिंदी के लिए तैयारी है।
इन मूवीज के लिए फेमस हैं वर्षा उसगांवकर
आपको बता दें कि वर्षा उसगांवकर 90s के दौर की फेमस एक्ट्रेसेज में से एक रही हैं। उन्होंने कई शानदार मूवीज में काम किया है, जिनमें से चुनिंदा फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं-
साथी
दिलवाले कभी न हारे
मस्ती
तिरंगा
घर जमाई
हत्या
मंगल पांडे
यह भी पढ़ें- Shweta Tiwari और सिद्धार्थ शुक्ला नहीं, इस टीवी स्टार को मिला था बिग बॉस के इतिहास का सबसे बड़ा चेक