Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: ये हैं बिग बॉस के बाजीगर, ट्रॉफी हारकर भी जीता लोगों का दिल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 09:24 AM (IST)

    बिग बॉस सीजन 16 की वो रात आखिरकार आ ही गई जिसका इंतजार पिछले कुछ वक्त से दर्शक कर रहे हैं । सभी जानने के लिए एक्साइटिड है कि बिग बॉस 16 का ताज आखिरी क ...और पढ़ें

    bigg boss contestants, monalisa, Bigg Boss 16, Abdu Rozik, Bigg Boss Show, Bigg Boss, Hina Khan, Arshi Khan
    bigg boss contestants, monalisa, Bigg Boss 16, Abdu Rozik, Bigg Boss Show, Bigg Boss, Hina Khan, Arshi Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 की वो रात आखिरकार आ ही गई, जिसका इंतजार पिछले कुछ वक्त से दर्शक कर रहे हैं। रविवार यानी 12 फरवरी को ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। सभी जानने के लिए एक्साइटिड है कि बिग बॉस 16 का ताज आखिरी किसके सिर सजेगा। इन दिनों घर शिव, अर्चना, प्रियंका और एमसी स्टैन को देखा जा रहा है। इन्हीं में से कोई एक इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेंगे। हर बार की तरह इस शो में कुछ कंटेस्टेंट ऐसे रहे जिन्होंने लोगों का दिल जीता है। इस शो में अब्दू रोजिक सबसे आगे रहे।

    अब्दू रोजिक

    अब्दू रोजिक भले ही कद में छोटे रहे हो लेकिन, हुनर में काफी बड़े हैं। 19 साल के अब्दू इंटरनेशनल सेंसेशन बन चुके हैं। अब्दू एक शानदार सिंगर हैं। उनकी गायकी और आवाज की दुनिया पहले ही कायल हो चुकी है। जनवरी में अब्दू ने बिग बॉस 16 को अलविदा कह दिया था, लेकिन उन्होंने अपनी अब्दू मासूमियत से फैंस का दिल जीता।

     उमर रियाज

    'बिग बॉस 15' में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले कंटेस्टेंट उमर रियाज रहे थे। उमर रियाज पेशे से एक डॉक्टर हैं। उन्होंने एक कंटेस्टेंट के रूप में रियलिटी शो बिग बॉस में एंट्री की और शो में अपने काबिलियत और खेल के दम पर लोगों का दिल जीता था।

    शहनाज गिल

    शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से असली पहचान मिली थी। शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। शहनाज के मस्तीखोर अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उनकी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला संग जमी जोड़ी ने चार चांद लगा दिए थे।

    खबरें और भी

    हिना खान

    फेमस एक्ट्रेस हिना खान भी बिग बॉस सीजन 11 में नजर आई थीं। इस शो से वो बेहद पॉपुलर हुई और उन्होंने फैंस का दिल भी जीता। शो के बाहर आने के बाद  हिना ने बॉलीवुड में भी डेब्यू किया।

    अर्शी खान

    बिग बॉस 11 में नजर आ चुकी को कोई कैसे भूल सकता है।  अर्शी खान 11वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं। इस शो में अदाकारा ने अपने परिवार वालों को लेकर कुछ ऐसी पोल खोल दी थी कि उनकी मां को मीडिया में आकर बेटी के खिलाफ बयान देना पड़ा था। अदाकारा ने अपने अंदाज से फैंस का दिल भी जीता था।

    सपना चौधरी

    मशहूर डांसर सपना चौधरी ने भी 'बिग बॉस' सीजन 11 में खूब वाहवाही लूटी थी। शो के बाद सपना चौधरी ने अपने लुक और वजन को लेकर काफी काम किया।

    मोनालिसा

    भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा 'बिग बॉस' 10 की कंटेस्टेंट रही भले ही एक्ट्रेस ने शो न जीता हो, लेकिन दर्शकों का दिल खूब जीता था। इस शो में मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। 

    नोरा फतेही

    बॉलीवुड की डांस क्व‍िन के नाम से मशहूर नोरा फतेही ब‍िग बॉस 9 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रही थी। एक्ट्रेस भले ही शो न जीती हो, लेकिन लोगों के दिलों को खूब जीता। शो से न‍िकलने के बाद नोरा इतनी मशहूर हुईं कि आज उसका नतीजा सबके सामने है।

    यह भी पढ़ें-  Entertainment Top News 12 Feb: बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले आज, 'बाहुबली 2' को टक्कर देने के बेहद करीब 'पठान'