यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nikki Tamboli Hot look: बिग बॉस की निक्की तंबोली ने लेटेस्ट फोटोशूट से मचाया गदर, खुद को बताया 'लाखों में एक'
Nikki Tamboli Hot look बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली फिल्मों और टीवी में भले ही कम नजर आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस से जुड़ी रह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Nikki Tamboli Hot Look: बिग बॉस 14 में नजर आईं निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपने हॉट एंड सिजलिंग लुक से अक्सर फैंस के दिलों को घायल कर देती हैं। अपने लेटेस्ट फोटोशूट से भी हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। निक्की तंबोली ने अपने हॉट फोटोज से न सिर्फ इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया बल्कि उन्होंने अपने आप को लाखों में एक भी बताया। येलो रंग की इस अनोखी साड़ी में निक्की तंबोली को देखने के बाद फैंस भी एक्ट्रेस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
निक्की तंबोली ने बिकिनी के साथ पहनी येलो साड़ी
निक्की तंबोली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निक्की ने प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें येलो स्ट्रेप्स हैं। इस लुक के साथ निक्की तंबोली ने येलो रंग की साड़ी पहनी है। इन तस्वीरों में कभी निक्की तंबोली अपने बालों से खेलती नजर आ रही हैं। तो कभी वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। अपनी इन बोल्ड एंड सिजलिंग तस्वीरों को शेयर करते हुए निक्की तंबोली ने कैप्शन में लिखा, 'झील को कहते हैं, लेक, अपने आप की तुलना दूसरों के साथ क्यों करना जब आप हैं लाखों में एक'।
निक्की तंबोली के सिजलिंग लुक पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
निक्की तंबोली की इस परफेक्ट पिक्चर को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस के इस सिजलिंग लुक पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। कोई फैन निक्की तंबोली की पिक्चर्स पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहा है, तो वही कोई उनकी इस तस्वीर पर फायर वाला इमोजी बना रहा है। एक यूजर ने निक्की की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'निक्की सिर्फ एक ही है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'एलेक्सा प्ले हाय मेरा दिल निक्की तंबोली आप बहुत स्टनिंग लग रही हैं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका ये आउटफिट बहुत ही शानदार है'। निक्की की तस्वीर पर अब तक 95 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।