विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priya Malik Wedding: बिग बॉस फेम प्रिया मलिक दूसरी बार बनीं दुल्हन, बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

By Aditi YadavEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2022 01:04 PM (IST)

अली फजल और ऋचा चड्ढा के बाद अब एक्ट्रेस प्रिया मलिक ने भी बॉयफ्रेंड करण बख्शी से दिल्ली में शादी ...और पढ़ें

Priya Malik, Priya Malik Wedding, Credit Twitter
Priya Malik, Priya Malik Wedding, Credit Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। Priya Malik Wedding: फिल्मी गरिलायों में एक के बाद एक स्टार्स शादी के बंधन में बंधन रहे हैं। हाल ही में अली फजल और ऋचा चड्ढा ने शादी के बंधन में बंधे थे। तो वहीं, अब एक ओर एक्ट्रेस ने शादी रचा ली है। बिग बॉस सीजन 9 (Bigg Boss 9) में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्रिया मलिक (Priya Malik) आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुकी है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बख्शी (Karan Bakshi) संग 9 अक्टूबर को दिल्ली में सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है।

दूसरी बार रचाई प्रिया मलिक ने शादी

Photo / Twitter

साल 2019 में इस कपल ने सगाई की थी। सगाई के करीब तीन साल बाद दोनों ने शादी रचाई। इस खास मौके पर एक्ट्रेस लाइट पिंक कलर के लहंगे में नजर आई। इसपर उन्होंने गोल्डन कलर की ज्वैलरी कैरी की हुई है। इसके साथ ही हाथों में लाल चूड़ा और कलीरें उनके लुक को खास बना रहे हैं। वहीं बात अगर मेकअप की करें तो प्रिया मिनिमम मेकअप और न्यू़ड शेड की लिपस्टिक के साथ माथे पर गोल लाल बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने पसंदीदा डिजाइनर दिवानी के साथ एक विंटेज ब्राइडल लुक चुना था, जो काफी क्लासिक लग रहा था। वहीं दुल्हे राजा करण की बात करें तो वह ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए, जिसपर उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई थी। बता दें प्रिया की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी भूषण मलिक से हुई थी। हालांकि, 2018 में उनका तलाक हो गया था।

दिल्ली में लिए सात फेरे

Photo / Twitter

इस कपल ने दोनों ने दिल्ली के ग्रेट कैलाश स्थित गुरुद्वारा में शादी रचाई है। यह कपल अपने वेडिंग आउटफिट में एकदम पिक्चर परफेक्ट लग रहा था। एक्ट्रेस के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी। 8 अक्टूबर को मेहंदी, संगीत और कॉकटेल पार्टी हुई थी। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि- दिल्ली में शादी करने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उनके ससुराल वाले यहीं रहते हैं। साथ ही उनकी फैमिली जो देहरादून में रहती है, उन्हें भी दिल्ली ट्रेवल करने में कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। इसलिए उन्होंने दिल्ली में सिख रीति रिवाज से शादी की।

मुंबई में होगा रिसेप्शन

Photo / Twitter

खबरों के मुताबिक दिल्ली में शादी के बाद ये कपल मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी देगा। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिया मलिक कविताएं भी लिखती हैं और कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। 'शीर कोरमा' और 'ये काली काली आंखें' जैसे शोज में भी नजर आ चुकीं हैं।

यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill Video: एयरपोर्ट पर शहनाज गिल के साथ हुई ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स