Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी से पहले और हसीन हुईं Sreejita De, बैकलेस ड्रेस में किलर लुक से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 24 Jun 2023 03:51 PM (GMT+05:30)

    Sreejita De Video बिग बॉस 16 से मशहूर हुईं एक्ट्रेस श्रीजिता डे सोशल मीडिया पर तापमान बढ़ाने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं। जल्द ही वह शादी रचाने वाली ह ...और पढ़ें

    Bigg Boss Fame Sreejita De looks glamorous in a backless dress before marriage. Photo- Instagram
    Bigg Boss Fame Sreejita De looks glamorous in a backless dress before marriage. Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sreejita De: श्रीजिता डे छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें हिट शो 'उतरन' में तपस्या की बेटी मुक्ता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान मिली। उन्हें 'बिग बॉस' में भी देखा गया था। श्रीजिता टीवी शोज से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपना हसीन वीडियो शेयर किया है।

    श्रीजिता डे जल्द ही शादी रचाने वाली हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि वह जुलाई में शादी करेंगी। ऐसे में शादी से पहले वह सोशल मीडिया पर गॉर्जियस तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। लेटेस्ट वीडियो में आप उनके बैकलेस लुक को देख अपना दिल हार बैठेंगे।

    श्रीजिता की कातिल अदाओं पर फिदा हुए लोग

    श्रीजिता डे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बलखाती हुई नजर आ रही हैं। ब्रॉन्ज कलर के डीप नेक बैकलेस लॉन्ग गाउन में श्रीजिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्सेसरी के नाम पर श्रीजिता ने डैंगलर्स कैरी किए थे। ग्लोइंग स्किन और खुले सिल्की बाल श्रीजिता को और ग्लैमरस बना रहे हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sreejita De (@sreejita_de)

    श्रीजिता डे कब रहीं शादी?

    'बिग बॉस 16' में नजर आ चुकीं श्रीजिता डे 1 जुलाई 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल बीपी के साथ शादी रचाएंगी। इस तारीख को उनकी शादी जर्मन रीति-रिवीज से होगी। अपनी व्हाइट वेडिंग के लिए श्रीजिता डे जर्मन भी पहुंच गई हैं और इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

    खबरें और भी

    जर्मन के बाद करेंगी बंगाली शादी

    जर्मन वेडिंग के बाद श्रीजिता डे अक्टूबर या नवंबर 2023 में बंगाली रीति-रिवाज से अपने प्यार माइकल बीपी के साथ सात फेरे लेंगी। वह अपनी दोनों शादियों के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि श्रीजिता ने 21 दिसंबर 2021 को माइकल के साथ सगाई की थी। माइकल ने एफिल टावर के सामने श्रीजिता को प्रपोज किया था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    श्रीजिता डे के टीवी शोज

    'उतरन' और 'बिग बॉस' के अलावा श्रीजिता 'कसौटी जिंदगी की', 'मिले जब हम तुम', 'पिया रंगरेज', 'नजर', 'लाल इश्क' और 'ये जादू है जिन का' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।